फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex serviceman

आर्म्ड फोर्स की मांगों पर सरकार दे ध्यान

विज्ञापन
ex serviceman
अखनूर। दि रिटायर्ड सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस वारियर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों की सोमवार जियो पोता घाट में बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता जोनल प्रधान सुरजीत सिंह रिटायर्ड ने की। बैठक अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा देश के विभिन्न सुरक्षा बल का काम एक नाम अलग-अलग हैं। पैरा मिलिटरी के जवान क्या इस देश के जवान नहीं है। जो रात दिन हर मौसम में सीमाओं की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कह कि 40 साल से देश की सेवा करने वालों को न कोई सुविधा न ही पेंशन, सांसद और विधायक समाजसेवक हैं फिर भी पेंशन ले रहे हैं। यहां तक कि कुछ सांसद व विधायक जेल में रहकर भी पेंशन ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वही नेता संसद में बैठ कर देश के रखवालों की पेंशन बंद करने का फरमान जारी करते हैं। पेंशन कोई इनाम नहीं, बल्कि यह पैरा मिलिटरी के जवान का संवैधानिक अधिकार है। क्योंकि वो अपनी जिंदगी के 40 महत्वपूर्ण साल अपने परिवार से दूर रह कर सीमा पर छाती पर गोलियां खाकर गुजरते हैं। उसके बुढ़ापे का सहारा पेंशन ही है।
विज्ञापन

देश का संविधान क्यों सबके लिए बराबर नहीं है। क्या देश की सभी सुविधाएं सिर्फ नेताओं के लिए हैं? नेताओं के लिए , जनता के लिए, पैरा मिलिटरी व सेना के लिए एक ही कानून होना चाहिए। पैरा मिलिटरी का जवान 35 से 40 साल सेवा करने के बाद भी पेंशन का हकदार नहीं, जबकि नेता अंत समय तक ही पैशन पाता है। यह कहां का न्याय है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार पैरा मिलिटरी के साथ जुल्म करना बंद करे। हमारी कुछ मुख्य मांगें हैं जिन पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। अंदर ही अंदर बन रहा यह लावा एक दिन फटेगा और पैरा मिलिटरी के अंदर विद्रोह होगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अर्जुन सिंह, राम लाल डोगरा, बलदेव राज, जगवीर सिंह, सोमनाथ शर्मा, थोडू राम, चगर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed