फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ex deputy cm mangatram may be left the party

घाटी में कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका

Wed, 03 Sep 2014 01:06 AM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
ex deputy cm mangatram may be left the party

पूर्व सांसद लाल सिंह के बाद कांग्रेस के एक और दिग्गज ने पार्टी छोड़ने की मंशा जाहिर कर दी है। मुफ्ती सरकार के दौरान रियासत के उप मुख्यमंत्री रहे पंडित मंगत राम शर्मा ने कांग्रेस के कुछ नेताओं पर लगातार नजरअंदाज किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि ऐसा ही चलता रहा तो उन्हें पार्टी से किनारा करना पड़ सकता है। अपने बेटे सुभाष शर्मा के कठुआ स्थित आवास पर पहुंचे पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि पीडीपी संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने खुद उनसे अनुरोध कर उनके बेटे को पार्टी के लिए मांगा है।
विज्ञापन


उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। सुभाष शर्मा पीडीपी से टिकट मिलने पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस में घुटन महसूस करने की शिकायत करते हुए पंडित मंगत राम शर्मा ने कहा कि वह पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के साथ कांग्रेस के लिए काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती के कहने पर पीडीपी को सौंपा बेटा

ex deputy cm mangatram may be left the party

आज भी वह खुद को कांग्रेसी ही मानते हैं, लेकिन उन्हें पार्टी के कुछ नेता हाशिए पर करने को आमादा हैं। उन्होंने कहा कि पीडीपी से टिकट मिलने पर उनका बेटा सुभाष पीडीपी से चुनाव लड़ेगा और वह साथ देंगे।

बहरहाल, मंगत राम खुद पीडीपी से कोई फायदा लेने की मंशा नहीं रखते। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी हैं, लेकिन हालात ने मजबूर किया तो वह पार्टी छोड़ने से गुरेज नहीं करेंगे।

वयोवृद्ध होने की वजह से पार्टी में कम तवज्जो दिए जाने की बात पर उन्होंने कहा कि वह पूरी सक्रियता से सियासत कर सकते हैं। पूर्व सांसद लाल सिंह द्वारा कांग्रेस छोड़ने से पार्टी को नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इससे कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed