फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Every person is unhappy in this era: Madhu Paramhans

इस युग में हर व्यक्ति दुखी: मधु परमहंस

विज्ञापन
Every person is unhappy in this era: Madhu Paramhans
रक्षा बंधन के अवसर पर साहिब बंदगी के सद्गुरु मधु परमहंस महाराज ने रांजड़ी जम्मू में अपने प्रवचनों की अमृत वर्षा से संगत को निहाल करते हुए कहा का हरेक मनुष्य का अपना संसार है। वास्तव में संसार है ही नहीं। यही बात गुरु वशिष्ठ ने श्री राम से कही। जब राम जी ने कहा कि यह संसार दुखों का घर है तो वशिष्ठ जी ने कहा कि हे राम, किस संसार की बात कर रहे हो, संसार तो कभी हुआ ही नहीं है। यह केवल तुम्हारे चित्त की कल्पना है। तुम सोच रहे हो कि सूर्य है, चांद है तो वो है।
विज्ञापन

आप देखें कि बालक जन्म लेकर आता है। माता पिता के संस्कार उसके चित्त में प्रविष्ट होते हैं। वाणी, उठना-बैठना आदि सब उसके चित्त में फीड होता जाता है।तो कहा कि हे राम, यह सब मन के विकास से दिखाई देता है, वास्तव में इसका स्वरूप कुछ नहीं है। यह सब भ्रम है। कितनी अनूठी बात है। जैसे मरुस्थल में दूर क्षेत्र पर धरती और आकाश मिलता हुआ दिखाई देता है, यह भ्रम है। वास्तव में ऐसा नहीं है। मृग जल की आकांक्षा करके दौड़ता जाता है। पर वहां पर जल नहीं है। वो दौड़ते-दौड़ते थक जाता है और मर जाता है। इस तरह संसार के सुख भी मृग मरीचिका की तरह हैं। इसमें कुछ नहीं है। आपकी आत्मा स्वयं आनन्द का कुंड है।
विज्ञापन

तो कहा कि हे राम, जो ज्ञानवान होता है, वो इस सत्य को जानता है। इस संसार की उत्पत्ति आदि से नहीं हुई है। सारा संसार आकाश से है। जैसे आकाश में नीलिमा दिखाई देती है, वैसे ही यह जगत प्रतीत होता है। इसलिए ज्ञानी पुरुष को जगत का मोह नहीं लगता है। जब भी बालक विद्यालय में जाता है तो अध्यापक उसे स्वर व्यंजन और गणित सिखाता है। इस तरह अगर आत्मा, मन, प्रकृति को अलग कर दो तो अध्यात्म नहीं रहेगा। इसमें मन जरूरी है। क्योंकि बंधन का कारण और कारक ही मन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे आकाश नीला प्रतीत होता है, पर है नहीं। दृष्टि विकार से आकाश नीला दिखाई देता है। इस तरह संसार है ही नहीं। यह नींद के सपने की तरह है। नींद में हरेक आदमी सपना देखता है। सपने में कभी कभी बड़ी अनूठी चीजें मिलती हैं। उस चीजों का दुख भी होता है और खुशी भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed