फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Even today, people are forced to walk many kilometers to bring water

जम्मू की इस जगह आज भी कई किमी पैदल चलकर पानी लाने को मजबूर हैं लोग

Mon, 22 Feb 2021 02:02 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 22 Feb 2021 02:02 PM IST
विज्ञापन

जम्मू के उपमंडल की मलाड पंचायत के वार्ड 6 लोअर प्लेई के करीब 30 घर पिछले 6 वर्षों से पेयजल आपूर्ति से वंचित हैं। लोगों ने बताया कि चेऊ वाटर सप्लाई स्कीम के तहत 200 के करीब आबादी वाले इस मोहल्ले में कई वर्ष पहले देहरी कला के लिए सड़क का निर्माण किया गया था और पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे आज तक ठीक नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रास्ते में ही लीकेज के कारण पानी व्यर्थ बह जाता है और मोहल्ले वासियों को पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है और कई किलोमीटर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता है। लोगों ने जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक करने की मांग की है। स्थानीय निवासी सुरजीत सिंह ने कहा कि कई बार इस विषय में अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन


संजीत सिंह ने कहा कि 6 महीने पूर्व जिला उपायुक्त कठुआ ने इलाके का दौरा किया था उस समय लोगों ने उन्हें समस्या से अवगत करवाया था लेकिन समाधान नहीं हो पाया है।  काका सिंह ने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों के आगे भी गुहार लगाई है लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। नरेश ने कहा कि पानी के लिए 1 किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : लगातार पांचवीं बार पीडीपी की अध्यक्ष बनी महबूबा मुफ्ती

प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया है : एईई
इस बारे में जब जल शक्ति विभाग बिलावर के एईई अनिल जंजुआ से बात की तो उन्होंने बताया कि नई पाइप लाइन लगाने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रोजेक्ट बनाकर भेज दिया गया है। राशि स्वीकृत होते ही नई पाइप लाइन को बिछा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed