फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Even at temperatures below minus 40 degrees, indian army will stand in front of the dragon

लद्दाखः शून्य से 40 डिग्री कम तापमान पर भी ड्रैगन के सामने डटे रहेंगे जवान

Thu, 19 Nov 2020 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 04:19 AM IST
सार

  • एलएसी पर माइनस 40 डिग्री की ठंड
  • अग्रिम इलाकों में तैनात जवानों के लिए सैन्य हैबिटैट तैयार करने का काम पूरा
  • स्मार्ट टेंट के साथ बिजली, पानी, हीटिंग सिस्टम, स्वास्थ्य के एकीकृत इंतजाम

विज्ञापन
Even at temperatures below minus 40 degrees, indian army will stand in front of the dragon
बिजली, पानी और हीटर जैसी सुविधाओं से लैस आवास... - फोटो : amar ujala

विस्तार

लद्दाख में चीन से जारी गतिरोध का कोई समाधान जल्द नहीं निकलता देख भीषण सर्दियों की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए भारत ने जबरदस्त तैयारी की है। भारतीय सेना ने चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के किसी भी दुस्साहस से निपटने के लिए बेहद दुर्गम इलाकों में तैनात सभी सैनिकों के रहने के लिए बिस्तर, आलमारी, बिजली, पानी, गर्म रहने के लिए हीटर और साफ-सफाई के इंतजाम जैसी सुविधाओं से लैस आधुनिक आवास तैयार कर लिए हैं। सूत्रों ने बताया कि मोर्चे पर मौजूद सैनिकों की तैनाती के हिसाब से उनके लिए गर्म टेंट की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भारतीय सेना की मौजूदगी वाली कुछ जगहों पर नवंबर के बाद से भीषण सर्दियों में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर जाता है। इसके अलावा ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान 30 से 40 फीट तक बर्फ पड़ने की भी संभावना है। सोशल मीडिया पर चल रहे एक वीडियो में सेना की तैयारियां साफ दिखाई पड़ रही हैं। 
विज्ञापन


इन रिहायशी आवासों में कई कमरे में हैं। इसके अलावा सैनिकों की किसी भी आकस्मिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नागरिक बुनियादी ढांचे भी बनाए गए हैं। इनके बन जाने से सर्दियों के मौसम में भारतीय सेना की ऑपरेशनल क्षमता में इजाफा होगा। सेना के पास अब तक सर्दियों में तैनाती के लिए स्मार्ट कैंप मौजूद थे। नए आवास उनकी कमी भी पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर दोनों ओर से तैनात हैं 50-50 हजार जवान
लद्दाख में सीमा के दोनों ओर से करीब 50-50 हजार सैनिक तैनात पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर विवाद जारी है। दोनों देशों की सेनाएं मई से कई बार आमने सामने भी आ चुकी हैं। 15 जून को गलवां में भारत चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे, जबकि चीन के 40 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे। वहीं, इसके बाद से दोनों देशों ने इस इलाके में बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed