फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Photographed after molesting nurses in Gandhinagar hospital, action against three personnel

जम्मू कश्मीर: गांधीनगर अस्पताल में नर्सों के साथ छेड़छाड़ कर फोटो खींचे, तीन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 14 Jul 2023 03:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2023 03:05 AM IST
सार

कैश समिति की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य निदेशालय ने तत्काल चिकित्सा कर्मी भारत भूषण को सीएचसी ज्यौड़ियां, विजय थापा को सीएचसी चौकीचौरा और जनक को पीएचसी डंसाल में अटैच कर दिया है। इसके अलावा शराब पीकर इमरजेंसी में आने वाले की पहचान की जा रही है।   

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Photographed after molesting nurses in Gandhinagar hospital, action against three personnel
गांधी नगर अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में एनएचएम की दो जूनियर स्टाफ नर्सों से छेड़छाड़ और उनके फोटो खींचने के आरोप में अस्पताल के तीन चिकित्सा कर्मचारियों को अटैच किया गया है। अस्पताल की यौन उत्पीड़न समिति (कैश) की सिफारिशों पर की गई कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने इस मामले में अलग से तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो तीन दिन में रिपोर्ट देगी।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम में अस्पताल की इमरजेंसी में शराब पीकर आने वाले एक व्यक्ति की शिनाख्त करके उसके खिलाफ भी मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचएम की दो जूनियर स्टाफ नर्सों ने अस्पताल प्रशासन को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि 11 जुलाई की रात वे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर थीं।
विज्ञापन


तभी एक व्यक्ति शराब पीकर उनके नर्सिंग स्टेशन में घुस गया और छेड़छाड़ व अभद्र व्यवहार करने लगा। इस सारे घटनाक्रम के बारे में ड्यूटी पर कार्यरत इमरजेंसी प्रभारी भारत भूषण सुपरवाइजर फार्मासिस्ट को शिकायत की गई, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अन्य फार्मासिस्ट विजय थापा ने शिकायतकर्ताओं से गलत टिप्पणी करके उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई। एक अन्य एमटीएस जनक ने भी शिकायकर्ताओं के साथ इस मामले पर गलत टिप्पणी की। आरोप है कि बाहरी व्यक्ति ने इमरजेंसी में दोनों स्टाफ नर्सों के फोटो खींचकर फार्मासिस्ट विजय थापा को भेजे।

जिसके बाद उन फोटो को आगे इमरजेंसी प्रभारी भारत भूषण के पास भेज दिया गया और स्टाफ नर्सों को बोलने पर फोटो को वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि स्टाफ नर्सों की फोटो सुमेश नाम व्यक्ति ने भेजी है। इस शिकायत पर अस्पताल प्रशासन की ओर से छह सदस्यीय यौन उत्पीड़न समिति का गठन किया गया है। 

जिसने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों चिकित्सा कर्मियों को दोषी पाया। समिति में डाॅ. नीरुपमा डोगरा सीनियर कंस्लटेंट आप्थोमालॉजी, डाॅ. संगीता सिंह कंस्लटेंट एनेस्थीसिया, लक्ष्मी कपूर मेटर्न, जितेंद्र कौर सीनियर स्टाफ नर्स, पंकज जूनियर असिस्टेंट, गीतांजलि जे जसरोटिया डीईआईसी/क्वालिटी मैनेजर शामिल थे।


सीएचसी ज्यौड़ियां, चौकीचौरा और पीएचसी डंसाल में अटैच किए आरोपी

कैश समिति की रिपोर्ट पर स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने तत्काल प्रभाव से भारत भूषण को सीएचसी ज्यौड़ियां, विजय थापा को सीएचसी चौकीचौरा और जनक को पीएचसी डंसाल में अटैच कर दिया है। वहीं, अस्पताल के बाहर एक नर्स के तीमारदार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटियां ड्यूटी कर रही हैं, लेकिन ऐसे तत्व उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषी चिकित्सा कर्मियों ने उनकी बेटियों को उनके फोटो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश की। गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. प्रवीण योगराज के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी तीनों चिकित्सा कर्मियों को अस्पताल से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है और विभागीय कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को लिखा गया है।

सीसीटीवी से आरोपी की पहचान की जा रही

निदेशक स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. राजीव कुमार शर्मा के अनुसार स्वास्थ्य निदेशालय ने अलग से तीन सदस्यीय समिति गठित की है। चिकित्सा अधीक्षक गांधीनगर अस्पताल को उक्त दिन की सीसीटीवी फुटेज से इमरजेंसी वार्ड में नर्सों के फोटो लेने के आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को कहा गया है। इसके अलावा अन्य गवाह के आधार पर तीन दिन के भीतर कार्रवाई करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed