फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Environment Ministry panel clears Jammu airport runway extension project

जम्मू एयरपोर्ट विस्तार की अंतिम बाधा भी दूर, पर्यावरण मंत्रालय ने दी मंजूरी

Thu, 04 Jul 2019 02:11 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 04 Jul 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
Environment Ministry panel clears Jammu airport runway extension project
जम्मू एयरपोर्ट - फोटो : फाइल, अमर उजाला
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने जम्मू एयरपोर्ट के विस्तार प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जम्मू एयरपोर्ट पर 92 करोड़ रुपये की लागत से रनवे की लंबाई का विस्तार होगा। वर्तमान में रनवे की लंबाई 2 हजार 42 मीटर है जो बढ़कर 2 हजार 438 मीटर हो जाएगी। इससे एयरपोर्ट पर विमान आसानी से लैंडिंग और टेक आफ कर पाएंगे। रनवे विस्तार प्रोजेक्ट को पर्यावरण मंत्रालय की क्लीयरेंस नहीं मिलने से निर्माण कार्य अटका था। 
विज्ञापन


नई दिल्ली में पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ मूल्यांकन समित (ईएसी)द्वारा रखी गई सभी शर्तों को एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मान लिया है। इसमें अथॉरिटी को एयरपोर्ट के आसपास पौधारोपण करने, ग्रीण बेल्ट के  विकास के लिए पर्याप्त स्थान देना शामिल है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया और पर्यावरण मंत्रालय की एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी के बीच हुई बैठक में कहा गया कि प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य के शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से एयर एक्ट और वाटर एक्ट के तहत क्लीयरेंस लेने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने कहा एयरपोर्ट से निकले वाले कचरे के निस्तारण के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तैयार किया जाए ताकि वहां से निकलने वाले कचरे का सही तरीके से निस्तारण हो सके।  एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी ने रनवे पर ऑपरेशन के दौरान होने वाले शोर को नियंत्रित करने को कहा है ताकि आसपास के लोगों को इससे परेशानी ना हो। इसके साथ आपदा प्रबंधन योजना भी तैयार करने को कहा है। 


एयरपोर्ट के आसपास रहने वालों पर प्रोजेक्ट का फीसदी खर्च करना होगा
अंडर कॉर्पोरेट एनवायरनमेंट रिस्पांसिबिलिटी (सीईआर) के साथ प्रोजेक्ट की लागत का एक प्रतिशत रकम को एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों के लिए पानी, सरकारी स्कूलों की मदद, लोगों के सार्वजनिक शौचालय, स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य में लगने के लिए कहा है। जम्मू एयरपोर्ट पर वर्तमान में 30 फ्लाइट ऑपरेशनल है, इसमें 15 लैडिंग और 15 टेक आफ करती हैं।  
 

"अब तक 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जून 2020 तक विस्तारीकरण का काम पूरा हो जाएगा।"-डॉ.पीआर भूरिया, निदेशक जम्मू एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed