फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Entire top brass of Indian Army except the Vice Chief is in Srinagar

सेना प्रमुख बोले- 'आतंकियों के मददगारों से भी होगा आतंकियों जैसा सलूक'

Thu, 01 Jun 2017 11:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Thu, 01 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Entire top brass of Indian Army except the Vice Chief is in Srinagar
BIPIN RAWAT - फोटो : File Photo
सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की लगातार हो रही कोशिशों के मद्देनजर सेना की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन


श्रीनगर में सात कमांडरों के साथ बैठक में सेना प्रमुख ने आतंकी सब्जार भट के मारे जाने के बाद कश्मीर के हालत की भी समीक्षा की। सेना के सूत्रों के मुताबिक कमांडरों की बैठक में पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ रोकने, आतंकियों और उपद्रवियों से निपटने की रणनीति तय की गई।

सेनाध्यक्ष ने आतंकियों की मदद करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं। मुठभेड़ और सर्च आपरेशन के दौरान आतंकियों की मदद करने वाले पत्थरबाजों और उपद्रवियों से भी आतंकियों की तरह ही निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कमांडरों की बैठक पहले दिल्ली में होने वाली थी, लेकिन पाकिस्तान से लगातार सीजफायर के उल्लंघन और आतंकियों की घुसपैठ की साजिशों के बाद सेनाध्यक्ष ने श्रीनगर में बैठक की। इस बैठक के जरिये सेना ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है कि अगर वह नापाक हरकतों से बाज नहीं आया तो सर्जिकल स्ट्राइक से भी अधिक कठोर कदम उठाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Entire top brass of Indian Army except the Vice Chief is in Srinagar
Bipin Rawat - फोटो : AmarUjala
गौरतलब है कि नौशेरा में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की चौकियां तबाह किए जाने के बाद पाकिस्तान की वायु सेना ने सियाचिन के पास उड़ानें भरी थीं। पाकिस्तान की सेना ने युद्धाभ्यास भी किया था। सेनाध्यक्ष ने श्रीनगर में बैठक कर पाकिस्तान को माकूल जवाब की चेतावनी का संदेश दिया है। 

सेनाध्यक्ष के  श्रीनगर आने के दिन ही पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए पाकिस्तान के 5 जवान ढेर कर दिए। सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई पाकिस्तान को चेतावनी देने के लिए की गई।

इससे पहले हिजबुल मुजाहिदीन ने 27 प्रशिक्षित आतंकियों का ग्रुप फोटो जारी कर घुसपैठ का इरादा जताया था। कश्मीर में सेना ने एक सप्ताह में 14 बैट और हिजबुल के आतंकियों का ढेर किया है। इससे आतंकी संगठन की कमर टूट गई है। सेना कमांडरों की बैठक में आतंकियों के  सफाए के लिए अभियान जारी रखने का भी निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed