{"_id":"5c5fda2fbdec2273771f33bd","slug":"entire-frontline-leadership-of-congress-on-bail-could-be-behind-bars-anytime-jitendra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जितेंद्र सिंह बोले. कांग्रेस का समूचा नेतृत्व जमानत पर, कभी भी जा सकता है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जितेंद्र सिंह बोले. कांग्रेस का समूचा नेतृत्व जमानत पर, कभी भी जा सकता है जेल
Sun, 10 Feb 2019 01:30 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
जितेंद्र सिंह
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा सीबीआई, ईडी जैसी संवैधानिक संस्थाओं में किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करती है। दावा किया कि कांग्रेस का समूचा नेतृत्व विभिन्न मामलों में जमानत पर है। वह कभी भी सलाखों के पीछे जा सकते हैं।
राबर्ट वाड्रा से लगातार तीसरे दिन भी ईडी की ओर से पूछताछ किए जाने से संबंधित सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश सब कुछ देख रहा है। कांग्रेस ने कहीं न कहीं जमीन खो दी है। यह उनके लिए मापदंड बन गया है क्योंकि कांग्रेस का समूचे नेतृत्व पर कोई न कोई मुकदमा है। सब बेल पर बाहर हैं।
अब यह देश पर निर्भर है कि वह इस तरह की पार्टी को राजनीति में स्थान देना चाहती है या नहीं। विभिन्न मुद्दों से जूझ रही एनडीए सरकार की ओर से लोगों का ध्यान हटाने के लिए भाजपा की ओर से कोई कोशिश की जा रही है संबंधी सवाल पर कहा कि वह नहीं सोचते कि गठबंधन, महागठबंधन या महामिलावट को परास्त करने के लिए किसी प्रकार के दबाव रणनीति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन फेल हो चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहां तक ईडी व सीबीआई के पास लंबित मुकदमों का सवाल है तो यह दोनों संस्थाएं स्वतंत्र हैं। कांग्रेस नेताओं पर दर्ज मामले भाजपा के सत्ता में आने से पहले के हैं। कर्नाटक के आडियो टेप मामले पर कहा कि जहां तक भाजपा का सवाल है तो वह खरीद फरोख्त में विश्वास नहीं करती है। पार्टी सत्ता को त्यागने के लिए हर वक्त तैयार रहती है जैसा कि जम्मू-कश्मीर में हुआ।