फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   enquiry continues with kashmiri boys who got returned by pakistan

LoC पार करने के बाद लौटाए गए कश्मीरी युवकों से पूछताछ जारी

Sun, 26 Feb 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 26 Feb 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
enquiry continues with kashmiri boys who got returned by pakistan
नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान चले गए थे युवक - फोटो : डेमो फोटो

पाकिस्तान की ओर से लौटाए गए दो कश्मीरी युवकों से बारामुला पुलिस पूछताछ कर रही है। यह दोनों युवक नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान चले गए थे। शनिवार को इन्हें पाकिस्तान ने भारत को सौंपा था। 

विज्ञापन


गुरेज के ताराबल का बिलाल अहमद अहंगर (21 वर्ष) और कुपवाड़ा के टंगधार के बहादुरकोट का इफराज युसूफ (25 वर्ष) ने क्रमश: जुलाई 2015 और जनवरी 2014 में नियंत्रण रेखा पार कर ली थी। तब से दोनों पाकिस्तान में थे। सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सौंपे जाने के बाद दोनों बारामुला पुलिस के पास हैं जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार किया जा रहा है। ज्ञात हो कि सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों युवकों को भारत को सौंपा गया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें उपहार में कपड़े, जूते और मिठाइयां दीं थीं। बिलाल के भाई मोहम्मद जावेद और इफराज के पिता मोहम्मद यूसुफ को सौंपने के साथ ही जब दोनों अपने परिजनों से गले मिले तो उनकी आंखों से आंसू बह निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed