उड़ी हमले में पाकिस्तान का हाथ, सेना के पास पुख्ता सुबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमला पाकिस्तान ने करवाया था। श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा का कहना है कि हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने के सेना के पास पुख्ता सुबूत हैं।
उन्होंने बताया कि आतंकियों के पास से बरामद जीपीएस से खुलासा हुआ है कि झेलम के उत्तरी क्षेत्र में एलओसी पार की लोकेशन मिली है। इसके अलावा आतंकियों के पास से बरामद हथियार और यहां तक की खाने-पीने का सामान भी जो बरामद हुआ है, वो भी पाकिस्तान में पैक हुआ है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आतंकी हमले से पहले एलओसी पार से दो नौगाम सेक्टर के टुट मार गली और उड़ी सेक्टर से घुसपैठ हुई थी। यह रूटीन घुसपैठ नहीं थी। जो आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहे थे, उन्हें विशेष प्रशिक्षण हासिल था।
प्रधानमंत्री की रैली में खलल डालने की फिराक में थे
लेफ्टिनेंट जनरल साहा का कहना था कि सेना के पास इसके भी पुख्ता सुबूत हैं कि सभी आतंकी लश्कर के थे। साहा ने कहा कि यह भी पूरी तरह से स्पष्ट है कि आतंकी रियासत में हो रहे विधानसभा चुनाव और सोमवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में खलल डालने की फिराक में थे और साथ ही रिहायशी इलाकों पर हमला करने की भी साजिश थी।
जनरल साहा ने कहा कि आतंकी झेलम पार कर आए थे, जिसके लिए विशेष ट्रेनिंग होनी लाजमी है। इसके आधार पर वे पक्के तौर पर कह सकते हैं कि आतंकी विशेष आपरेशन चलाने की क्षमता रखते थे।