{"_id":"61799b8aa4581d4678220f53","slug":"encrochment-samba-news-jmu2467246140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचों ने रैपर में लोगों की भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचों ने रैपर में लोगों की भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ दिया ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले के रैपर क्षेत्र में स्थानीय लोगों की भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के सरपंच, पंच व स्थानीय लोग बुधवार को तहसीलदार रामपाल शर्मा से मिले। उन्हें अपनी परेशानी के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
सरपंच व पंचों की मांग थी कि रैपर व आसपास के क्षेत्रों में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोग ग्रामीणों की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। ऐसे लोगों की शिनाख्त की जाए। उनकी पूरी जांच की जाए कि वह कौन लोग हैं। कहां से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गत दिनों पुलिस अधिकारियों पर भी उक्त लोगों ने पत्थर बरसाए थे। नशों के कारोबार में भी वह लिप्त हैं। पशु तस्करी का काम भी इस क्षेत्र में जोरों के साथ चल रहा है। वहीं इसी क्षेत्र में बाहर से आए लोग युवाओं को गलत दिशा में ले जाने के प्रयास कर रहे हैं। यही कारण है कि गत दिनों पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए थे। उन्होंने मांग उठाई की कि क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने के लिए कुछ लोग इस क्षेत्र में आकर बस रहे हैं। वह लोगों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। जहां तक की सुरक्षा डिच पर सेना द्वारा बनाए गए बंकरों पर भी उन्होंने कब्जा कर लिया है, जबकि जिला प्रशासन मूक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन नींद से नहीं जागा तो आने वाले दिनों में इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पडे़गा।
इस अवसर पर सरपंच लब्लु संब्याल, रीना चौधरी, मदन चौधरी, सोम राज, विनाद कुमार, जंगदीश कुमार आदि भी उनके साथ थे।