{"_id":"62fe8c6c0e393060b256f231","slug":"encrochment-reasi-news-jmu266216577","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर कार्रवाई का दुकानदारों ने किया विरोध
विज्ञापन
नगर के मुख्य बाजार में अतिक्रमण को हटाती प्रशासनिक टीम के अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। नगर परिषद की ओर से प्रशासन का सहयोग लेकर वीरवार को अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई पर दुकानदारों ने रोष जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर उन्हें बिना वजह के तंग किया जा रहा है।
वीरवार को प्रशासन की एक टीम तहसीलदार मुंशी राम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने निकली। इस दौरान टीम ने बस अड्डे से कार्रवाई शुरू की। दुकानों के बाहर लगे सामान को हटवाया, और सभी को दुकानों के बाहर कोई सामान न रखने की चेतावनी दी। इस दौरान कुछ दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त भी किया गया। नगर के मुुख्य बाजार में भी अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम ने भी दुकानों के सामान को पीछे करवाया। साथ ही तिरपाल व छतरी को भी पीछे हटाने के निर्देश दिए। गणेश मंदिर के पास बनीं दुकानों के बाहर लगाए गए तिरपाल जब्त किए गए।
टीम ने चौक चबूतरा तक का दौरा किया। इस प्रशासनिक कार्रवाई पर मुख्य बाजार में दुकानदार कनव खजूरिया ने रोष जताया। कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ थी। ग्राहक व्रत का सामान खरीद रहे थे। कार्रवाई को देखकर ग्राहक बाजार से नदारद हो गए, और बाजार में मंदी का माहौल छा गया। दुकानदार विशाल शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक टीम को बस अड्डे पर बनी दुकानों पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने पैदल रास्तों पर भी कब्जा कर रखा है। नई बस्ती व कई गलियों का अतिक्रमण अधिकारियों को नजर नहीं आता।
विज्ञापन
------
रेहड़ी फड़ी वालों को पहले ही मिल गई थी सूचना
अतिक्रमण पर कार्रवाई की सूचना बस अड्डे पर वन विभाग कार्यालय के सामने रेहड़ी फड़ी वालों को पहले ही मिल गई थी। इसलिए, टीम के आने से पहले ही वहां रोजाना विभिन्न प्रकार का सामान बेचने वाले दुकानदार अपना सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। प्रशासनिक टीम के हत्थे कोई नहीं चढ़ा।