{"_id":"629ba58327a2751ba86d1377","slug":"encrochment-reasi-news-jmu261243329","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने दुकानदारों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने दुकानदारों को दिए अतिक्रमण हटाने के निर्देश
विज्ञापन
स्थानीय लोगों से बात करती हुई उपायुक्त रियासी बबीला रकबाल।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। उपायुक्त बबीला रकबाल ने शनिवार को नगर के मुख्य बाजार में स्थित पुराने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में जीर्णोद्घार कर बनाई गई इमारत का निरीक्षण किया।
इस दौरान उपायुक्त अस्पताल के बाहर मुख्य बाजार में भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण को बढ़ावा दे रखा है। अगर कल यहां जच्चा बच्चा अस्पताल खुल जाता है तो वाहनों को आने जाने में दिक्कत हो सकती है। दुकानदारों को दुकानों पर किए गए अतिक्रमण को पूरी तरह हटाना होगा।
मौके पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदेश कुमार पंडोत्रा ने कहा कि किसी भी दुकानदार ने स्थायी अतिक्रमण नहीं किया है। सिर्फ दुकानों के आगे थोड़ा सामान रखा है, जिसको हटाने की अपील की गई है। आने वाले दो दिनों में बाजार खुला नजर आएगा। जिला विकास फोरम के प्रधान डॉ. सुखदेव शर्मा ने भी उपायुक्त से कहा कि दो-चार दुकानदारों के किए अतिक्रमण के चलते लोग अस्पताल को खोना नहीं चाहते। अतिक्रमण हटाया जाएगा। उपायुक्त के दौरे से जच्चा बच्चा अस्पताल खुलने की उम्मीद जगी है। जल्द ही स्टाफ की नियुक्ति हो सकती है।