फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encrochment

रोड पर ही लगा दिए हैं लकड़ी के ढेर

विज्ञापन
encrochment
बाड़ी ब्राह्मणा की तेली बस्ती में डाली गई लकड़ी।
बाड़ी ब्राह्मणा। सिडको चौक से बायीं ओर तेली बस्ती की तरफ मुड़ते ही नहर के साथ-साथ तकरीबन 70 से 80 मीटर के क्षेत्र में सड़क के साथ दोनों ओर लकड़ी के ढेर लगा दिए गए हैं। यह कई साल से रोड पर लगे हैं। यह एरिया लोअर बीरपुर पंचायत के अधीन आता है। चूंकि यह रोड कस्बे के व्यस्त चौक से लगता है, जिससे इस रोड पर वाहनों की आवाजाही भी होती है, लेकिन लकड़ी के बड़े-बड़े ढेर होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार तो वाहन चालक इससे टकराकर हादसे का शिकार हो जाते हैं, लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग इस तरफ कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे में तहसीलदार केसर महमूद का कहना है कि हम तुरंत ही मौके का जायजा लेंगे और जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed