{"_id":"629e648394579c137a0d239b","slug":"encrochment-jammu-city-news-jmu2613811117","type":"story","status":"publish","title_hn":"विरोध के बीच सड़कों को किया अतिक्रमण मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरोध के बीच सड़कों को किया अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। सोमवार को पुरानी मंडी, शालामार और सिटी चौक सहित राजतिलक रोड क्षेत्र में अभियान चला कर सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है। वहीं, सड़कों के किनारे रखा गया दो ट्रक सामान जब्त किया है। पुरानी मंडी क्षेत्र में अभियान के दौरान टीम को लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में पुरानी मंडी से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। कार्रवाई के चलते अफरातफरी मच गई। दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया। नारेबाजी के चलते 15 मिनट तक नगर निगम की कार्रवाई बाधित रही। कारोबारियों ने निगम पर तंग करने का आरोप लगाया है। बताया कि टीम सामान जब्त कर रही है, जिससे काफी नुकसान हो रहा है। पुलिस के समझाने के बाद कार्रवाई फिर शुरू हुई। सड़क किनारे रखा गया सामान जब्त किया गया। इलाके में सड़कों के किनारे सामान रखने से राहगीरों को सफर करने में दिक्कत होती है। वहीं, वाहन खड़े करने से जाम लगता है।
शालामार चौक में भी सड़क के दोनों ओर कार्रवाई हुई। सिटी चौक, राज तिलक रोड और परेड समेत अन्य इलाकों से दो ट्रक सामान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई आयुक्त राहुल यादव के निर्देश पर हुई है। टीम ने दुकानदारों से अपील की है कि नियमों की अवहेलना न करें। अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।