{"_id":"65bace0fd6659443f10e1e34","slug":"encroachment-notice-rspura-news-c-274-1-rsp1001-100662-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तीन दिन में अतिक्रमण न हटाया तो दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तीन दिन में अतिक्रमण न हटाया तो दुकानदारों पर कसेगा शिकंजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तहसीलदार अरनिया ने नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी
अरनिया। कस्बे के अंतर्गत आते दुकानदार, फेरीवाले, फड़ीवाले, रेहड़ीवालों की ओर से सड़क पर किए अतिक्रमण के चलते तहसीलदार मोहम्मद ताहिर चौधरी ने अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया है। इसकी कॉपी थाना प्रभारी अरनिया और नपा अधिकारी अरनिया को भेजी गई है। नोटिस के जरिए कस्बे के दुकानदारों को तीन दिन का समय अतिक्रमण हटाने के लिए दिया है। उसके बाद कानूनी तौर पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
तहसीलदार की ओर से निकाले गए नोटिस में लिखा है कि लगभग 40 गांवों के लोगों का रोजाना खरीदारी के लिए अरनिया कस्बे में आना जाना होता है। उसके अलावा क्षेत्र में सब्जी, फल, गेहूं और धान और अन्य कृषि से संबंधित चीजों की सप्लाई कस्बे के माध्यम से होती है। सुरक्षा के लिहाज से इस कस्बे से सीमा सुरक्षा बल का आना-जाना लगा रहता है। आपातकालीन स्थिति में यातायात सुचारू नहीं हो पाता है। इससे कोई अप्रिय घटना घट सकती है। कस्बे में स्कूल और सरकारी दफ्तर कस्बे के इर्द-गिर्द चल रहे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे और मुलाजिमों का कस्बे में आना होता है। सड़कों पर दुकानदार सामान बिखेर कर लगाते हैं। साथ ही गाड़ियों को पार्किंग किया जाता है। इसके चलते दिन-प्रतिदिन हादसे बढ़ रहे हैं। तहसीलदार का कहना है कि लोगों की सहूलियत के लिए सड़कों के आगे अतिक्रमण हटाना अनिवार्य है। तीन दिन में अतिक्रमण न हटाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।