{"_id":"7c0785d8e35dfddb7bdffbcf733c2305","slug":"encroachment-at-jammu-bus-stand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस समस्या से जूझ रहा है बस स्टैंड, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस समस्या से जूझ रहा है बस स्टैंड, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 14 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल बस स्टैंड में अतिक्रमणकारियों ने हद कर दी है। अलाटमेंट एक दुकान की है, लेकिन कुछ लोगों ने दो-दो जगहों पर कब्जे कर रखे हैं। जिस कारण दुकानदारों और राहगीरों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। बस स्टैंड में पैदल यात्रियोंके लिए रास्ता बहुत छोटा हो गया है। बाहरी लोग भी रेहड़ी फड़ी लेकर पहुंचे होते हैं।
विज्ञापन
बस स्टैंड में कुछ दुकानदारों ने बीच रास्ते में ही खोखे लगा दिए हैं, जिससे वाटर कूलर के पास वाला रास्ता बंद होने के कगार पर है। हर बार वहां से गुजरने में दिक्कत होती है। इसके अलावा ड्राई फूड की लाइन में हरेक दुकानदार की ओर से चार-पांच फीट काउंटर आगे बढ़ाकर लगाए गए हैं। इससे सड़क सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन
बस स्टैंड के प्लेटफार्म और शेड के नीचे बनी दुकानें भी अपनी सीमा से काफी आगे तक बढ़ाकर लगाई गई है। कटड़ा काउंटर के सामने एक होटल के ऊपर मंजिल डाल दी गई, जिसे देखकर भी जेडीए की प्रशासनिक टीम अनदेखी कर गई। बस स्टैंड से बसों के बाहर निकलने के रास्ते में फल बेचने वालों की भरमार है। एक तरफ बसें निकल रही होती हैं तो दूसरी ओर लोगों को पैदल आने-जाने में समस्या होती है।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जल्द: वीसी
जम्मू। जेडीए के वीसी मुबारक सिंह के मुताबिक अतिक्रमण किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बस स्टैंड में जल्द ही अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।