फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter with terrorists, IGP statement

मोमिन व बासित लश्कर के ए कैटेगरी के आतंकी थे उनका मारा जाना बड़ी उपलब्धि : आईजीपी

विज्ञापन
Encounter with terrorists, IGP statement
मोमिन व बासित लश्कर के ए कैटेगरी के आतंकी
विज्ञापन

थे उनका मारा जाना बड़ी उपलब्धि : आईजीपी
पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर ने कहा - लोकसभा चुनाव के लिए किए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध



अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर । कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विधि कुमार बिरदी ने कहा है कि कुलगाम मुठभेड़ में मारे गए आतंकी कमांडर मोमिन और बासित डार लश्कर-ए ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के ए श्रेणी के आतंकी थे। दोनों पिछले कई वर्षों से सक्रिय थे। उनका मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
आईजीपी ने कहा, इन दोनों दहशतगर्दों ने कश्मीर घाटी में कई वारदातों को अंजाम दिया और आम नागरिकों, अल्पसंख्यकों के साथ सुरक्षा कर्मियों पर हमले किए। इस बीच कश्मीर घाटी में 13, 20 और 25 मई को तीसरे, चौथे व पांचवें चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर किए गए सुरक्षा प्रबंधों, संवेदनशील-अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या के बारे में आईजीपी ने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से कुपवाड़ा और बारामुला में अपराधियों की ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल किए जा रहे जीपीएस एंक्लेट के बारे में बिर्दी ने कहा, नशीली दवाओं का दुरुपयोग काफी बढ़ रहा है, जो समाज के हर तबके को प्रभावित करता है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नई तकनीक का अन्वेषण किया है, जिसमें जीपीएस एंक्लेट को अदालत के आदेश के बाद इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इससे समाज में नशा तस्करी और अन्य गैर सामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
40 घंटे बाद कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन पूरा

कुलगाम। कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के खिलाफ चल रहा ऑपरेशन चौथे दिन वीरवार को समाप्त हो गया। सेना के चिनार कोर के आधिकारिक हैंडल से एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा गया, कुलगाम के रेडवानी पाईन क्षेत्र में 6-7 मई की मध्यरात्रि को शुरू हुआ एक संयुक्त अभियान समाप्त हो गया है। लगभग 40 घंटों में युद्ध जैसे भंडार की बरामदगी के साथ तीन आतंकियों को मार गिराया गया। इस मुठभेड़ में मारे गए तीसरे आतंकी की अभी आधिकारिक शिनाख्त नहीं हुई है, सूत्रों का कहना है उसका नाम फहीम अहमद बाबा था और वह कुछ दिन पहले ही टीआरएफ से जुड़ा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed