{"_id":"5c39e15cbdec22731b0106c6","slug":"encounter-with-terrorist-in-kulgam-at-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में मारा गया अल बदर का टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम, देर रात भड़की हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में मारा गया अल बदर का टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम, देर रात भड़की हिंसा
Sat, 12 Jan 2019 06:15 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 12 Jan 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
- मारा गया अल बदर का टॉप कमांडर जीनत उल इस्लाम
- शव बरामद, फिलहाल शिनाख्त नहीं
- मुठभेड़ शुरू होते ही भड़की हिंसा, सुरक्षा बलों पर भारी पथराव
- पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम सहित दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के कटपोरा इलाके में कल शाम सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं, जिसका बल ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। अधिकारी ने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं।
मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान खूंखार आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम के तौर पर हुई है जो अल-बद्र आतंकवादी समूह से जुड़ा था। दूसरे आतंकवादी की शिनाख्त की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि जीनत को आईडी का विशेषज्ञ माना जाता था और वह इससे पहले हिजबुल मुजाहिद्दीन से जुड़ा था।
खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किए गए ऑपरेशन के बाद आतंकियों ने घेराबंदी को तोड़कर फरार होने के लिए अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई में दो आतंकी मार गिराए गए। आतंकियों के मारे जाते ही इलाके में सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू हो गया। हिंसा भड़कते ही पूरे इलाके में मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई। इससे साथ ही सुरक्षा बलों का पहरा बढ़ा दिया गया ताकि हिंसा और अधिक भड़कने न पाए।
हथियार और गोला बारूद बरामद
मारे गए आतंकियों से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मुठभेड़स्थल के पास न जाने की लोगों को सलाह दी है क्योंकि वहां विस्फोटक पड़ा हो सकता है।