कश्मीरः अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने हिजबुल कमांडर समेत मार गिराए तीन आतंकी, गोलाबारूद बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को मंगलवार देर रात आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद से सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर लिया। बुधवार तड़के आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। पांच घंटे तक चली इस मुठभेड़ में भारतीय सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। साथ ही अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि इस मुठभेड़ में आतंकी संगठन हिजबुल का कमांडर नासिर चादरु सहित तीन आतंकी मारे गए हैं। अभी पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। वहीं मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के थे। जिनकी पहचान लश्कर कमांडर नासिर चदरू, जावेद फारूक और आकिब अहमद के रूप में हुई है।
पुलवामा में मंगलवार को सुरक्षा बलों पर हमला, ग्रेनेड नहीं फटा, लगातार दूसरे दिन आतंकियों की वारदात
दक्षिणी कश्मीर में आतंकियों ने मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हमला किया। सोमवार को शोपियां में सेब लाद रहे ट्रक के चालक की हत्या के बाद मंगलवार शाम को पुलवामा चौक पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि, ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा नहीं। इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ था।
ट्रक चालक की हत्या मामले में 15 संदिग्ध हिरासत में
इस बीच शोपियां में ट्रक चालक की हत्या के बाद पुलिस ने 15 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि घटना में चार आतंकी शामिल थे, जिनमें एक के पाकिस्तानी होने का शक है। बताते हैं कि दो आतंकी ट्रक के आगे और दो पीछे थे।
घटना में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का हाथ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ट्रक चालक का शव राजस्थान भेज दिया गया है। ज्ञात हो कि शोपियां जिले के सिंधु सरमाल इलाके में आतंकियों ने सेब लाद रहे राजस्थान नंबर के ट्रक चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद ट्रक को आग लगा दी। आतंकियों ने बगीचे के मालिक की भी पिटाई की थी। चालक की शिनाख्त शरीफ खान के रूप में हुई थी। माना जा रहा है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए हत्या की है।