फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter started between militants and joint team of forces at Renzipora in Pulwama

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, दो हुए फरार, हुआ हिंसक प्रदर्शन

Fri, 28 Dec 2018 10:53 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 28 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Encounter started between militants and joint team of forces at Renzipora in Pulwama
security forces - फोटो : एएनआई
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों  के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने अब तक एक आतंकी को मार गिराया है। जबकि दो आतंकी अभी घिरे हुए हैं। 
विज्ञापन


साउथ कश्मीर के पुलवामा में यह मुठभेड़ चल रही है। रेनझिपोरा इलाके में 55RR सुरक्षाबलों की टीम  ने सर्च ऑपरेशन चला रखा था। इसी दौरान आतंकियों ने उनपर हमला कर दिया। 

सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया। फिलहाल एक आतंकी के मारे जाने की खबर है। दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। 
विज्ञापन

 

इससे पहले श्रीनगर में सुरक्षा बलों ने वीरवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने  सुबह 20 किलोग्राम आईईडी बरामद की गई जो वुलर झील की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगाई गई थी।  इसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।  

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वुलर से आरागाम की सड़क पर सेना और सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग टीम (आरओपी) गश्त कर रही थी। उसे सड़क किनारे कुछ संदिग्ध तार दबे दिखाई दिए। सुरक्षा बलों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम को बुला लिया। 

तलाशी करने पर बीस किलो की आईईडी को बरामद किया गया। इसे लोहे के एक बाक्स में डेटोनेटर व फ्यूज के साथ जोड़ा गया थी। इसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया। 

सैन्य  प्रवक्ता के अनुसार, यदि इस आईईडी में विस्फोट होता तो आसपास का करीब एक किलोमीटर का एरिया प्रभावित होता। हालांकि जहां आईईडी लगाई गई थी वह रिहायशी इलाका नहीं था। इससे संकेत मिलते हैं कि इसका उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था। आईईडी बरामद होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed