फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ENCOUNTER START IN PULWAMA DABGAM IN SOUTH KASHMIR

J&K: पुलवामा एनकाउंटर में हिजबुल का पोस्टर ब्वॉय समीर टाइगर और आकिब ढेर, 2 जवान समेत 17 घायल

Mon, 30 Apr 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Apr 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
ENCOUNTER START IN PULWAMA DABGAM IN SOUTH KASHMIR
पुलवामा मुठभेड़ - फोटो : ani

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में करीब सात घंटे चली भीषण मुठभेड़ में हिजबुल का कमांडर समीर टाइगर ढेर कर दिया गया। मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हुए हैं, जबकि एक स्थानीय नागरिक की भी मौत हुई है। मुठभेड़ के दौरान भड़की हिंसा में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकी की शिनाख्त समीर अहमद भट उर्फ समीर टाइगर के तौर पर हुई है जोकि द्रबगाम का ही रहने वाला था। समीर मई 2016 से सक्रिय था, जबकि दूसरा आतंकी आकिब मुश्ताक खान जोकि राजपोरा पुलवामा का था।
विज्ञापन


वह जुलाई 2017 से सक्रिय था। मुठभेड़ के दौरान हुई क्रास फायरिंग में स्थानीय निवासी शाहिद अहमद डार (25) निवासी आरिहाल पुलवामा की भी मौत हुई है। जिले के द्रबगाम गांव में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, 182/183 बटालियन सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवानों ने सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे इलाके में साझा तलाशी अभियान शुरू किया। इलाके में तलाशी के दौरान सुबह करीब 10 बजे आतंकियों से मुठभेड़ हो गई।

सूत्रों की माने तो आतंकी पहले एक जगह से चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहे, लेकिन कुछ ही दूर स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के पास फिर से सुरक्षा बलों के घेरे में फंस गए। इसके बाद फिर मुठभेड़ शुरू हो गई जो दोपहर करीब 2:30 बजे तक जारी रही। इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया गया जोकि हिजबुल मुजाहिदीन के थे।

मारे गए दोनों आतंकी दक्षिणी कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुके थे। समीर पर क्षेत्र के कई राजनीतिक एवं अन्य लोगों की हत्या के आरोप हैं। पुलिस के अनुसार इस दौरान 2 एके-47 राइफल और अन्य जिहादी सामग्री भी बरामद हुई है। 

सेना के साथ सीआरपीएफ और पुलिस तैनात

ENCOUNTER START IN PULWAMA DABGAM IN SOUTH KASHMIR
unrest kashmir - फोटो : File Photo

पुलवामा में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी ने मोर्चा थामा है। एसएसपी पुलवामा असलम चौधरी ने बताया कि इलाके में भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। आतंकियों के भाग निकलने के हर रास्ते को बंद कर दिया गया है। 

इलाके में इंटरनेट सेवा बाधित 
मुठभेड़ शुरू होते ही इलाके में एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा को स्थागित कर दिया है। पुलवामा के साथ ही शोपियां और कुलगाम में इंटरनेट की सेवा को बाधित करने के आदेश दे दिए गए हैं। गोलीबारी शुरू होते ही इलाके में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। हिंसक प्रदर्शन में एक नागरिक की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव
मुठभेड़ शुरू होने की खबर इलाके में फैलने के साथ ही स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और मुठभेड़ स्थल की ओर बढ़ने लगे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों पर पत्थरबाजी की, जिसे नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े।

सुरक्षा बलों को प्रदर्शन उग्र होता देख हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारी इस दौरान घायल हुए हैं जिसमें से कुछ को बुलेट इंजरी है। वहीं पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सभी घायल खतरे से बाहर बताये गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed