फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Srinagar Police and CRPF personnel engaged in the operation

जम्मू-कश्मीरः श्रीनगर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह ढेर

Sun, 01 Nov 2020 02:55 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 01 Nov 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Srinagar Police and CRPF personnel engaged in the operation
फाइल फोटो

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। श्रीनगर में आज (रविवार) दोपहर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें सुरक्षा बलों ने हिजबुल कमांडर सैफुल्लाह को मार गिराया है जबकि एक आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यहां पुराने हवाई अड्डे के पास रंग्रेथ में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तभी आतंकवादियों ने उनपर गोली चला दी। सुरक्षा बलों ने इसका जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि एक आतंकवादी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मुठभेड़ अब भी चल रही है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल के पास कुछ युवक जमा हो गए थे और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे।

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि सैफुल्लाह जो हिजबुल कमांडर था उसे मुठभेड़ में मार गिराया गया है। ये बहुत बड़ा सफल ऑपरेशन था। इस साल अब तक कुल 200 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। 


उन्होंने बताया कि सैफुल्लाह अक्तूबर 2014 से हिजबुल के साथ काम कर रहा था। वह काफी लंबे समय से बुरहान वानी के साथ जुड़ा हुआ था। सुरक्षा बल दो दिनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे।

डीजीपी ने कहा कि हमे शनिवार रात को जानकारी मिली की श्रीनगर के एक घर में कुछ आतंकवादी छिपे हुए हैं। जिसके बाद ऑपरेशन चलाया गया। आज मुठभेड़ के दौरान सैफुल्लाह मारा गया। यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed