{"_id":"5e9f44ed8ebc3e90731e5b50","slug":"encounter-in-shopian-two-to-three-terrorists-surrounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, अभियान जारी
Wed, 22 Apr 2020 10:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
अमर उजाला नेटवर्क, शोपियां
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
shopian Encounter
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके के मेलहूरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।
विज्ञापन
घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षाबलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने गोलीबारी जारी रखी तो सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेलहूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए। अभी मुठभेड़ जारी है। मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।