फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Pulwama: Terrorist involved in killing of Kashmiri Pandit killed

पुलवामा में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराया, कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल होने का शक

Tue, 28 Feb 2023 04:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 04:26 AM IST
सार

रविवार को पुलवामा में पत्नी के साथ बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित बैंक गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों के पदगामपोरा में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। 

विज्ञापन
Encounter in Pulwama: Terrorist involved in killing of Kashmiri Pandit killed
मुठभेड़ के दौरान जवान। (फाइल) - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पदगामपोरा में सोमवार को आधी रात बाद मुठभेड़ शुरू हुई। इसमें एक आतंकी मारा गया। डीजीपी दिलबाग सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की, लेकिन उन्होंने आतंकियों की पहचान की कोई जानकारी नहीं दी। सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल हो सकता है। वहीं सेना के दो जवानों के घायल होने की खबर है।

विज्ञापन


रविवार को पुलवामा में पत्नी के साथ बाजार जा रहे कश्मीरी पंडित बैंक गार्ड संजय शर्मा की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्यारों के पदगामपोरा में छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। हमले के बाद से ही पुलिस तथा सुरक्षा बलों की टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन

कश्मीरी पंडित की अर्थी को मुस्लिमों ने दिया कंधा

पुलवामा जिले के अच्छन गांव में आतंकी हमले में मारे गए कश्मीरी पंडित संजय शर्मा का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मुस्लिम पड़ोसियों ने भाईचारे की मिसाल पैदा की।  उन्होंने संजय शर्मा के अंतिम संस्कार में परिवार की तरह मदद की।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संस्कार के लिए लकड़ियों की व्यवस्था की और अर्थी को भी कंधा दिया। संजय शर्मा का परिवार अच्छन गांव में रहने वाला एकमात्र कश्मीरी पंडित परिवार है। स्थानीय निवासी मुदस्सिर अहमद ने कहा, जब हमें संजय शर्मा की हत्या की खबर मिली तो पैरों तले जमीन ही खिसक गई थी।


यह सुनकर हम तुरंत घर की तरफ दौड़े और संजय के परिवार वालों को संभाला। उन्होंने कहा कि गांव में संजय शर्मा के परिवार से सभी के मधुर रिश्ते हैं। वहीं, संजय के रिश्तेदारों ने कहा कि गांव के मुसलमान हमेशा मुश्किल और जरूरत के समय उनकी मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed