फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter in Poonch First major infiltration attempt of the year failed three terrorists shot dead

Poonch Encounter : साल की पहली बड़ी घुसपैठ की कोशिश नाकाम, मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, तीन AK-47 राइफल बरामद

Fri, 31 Jan 2025 12:41 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Jan 2025 12:41 AM IST
सार

एक और आतंकी को गोली लगी है। देर रात तक चले तलाशी अभियान में तीन एके-47 राइफल बरामद हुईं। तीसरे आतंकी की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। यह इस साल की पहली बड़ी घुसपैठ की कोशिश थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

विज्ञापन
Encounter in Poonch First major infiltration attempt of the year failed three terrorists shot dead
पुंछ जिले में आतंकी घुसपैठ नाकाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुंछ में सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को दो आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एक और आतंकी को गोली लगी है। देर रात तक चले तलाशी अभियान में तीन एके-47 राइफल बरामद हुईं। तीसरे आतंकी की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। यह इस साल की पहली बड़ी घुसपैठ की कोशिश थी, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया।

विज्ञापन

जिले के रख हवेली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों की घुसपैठ की सूचना पर वीरवार को तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच सूचना मिली कि पाकिस्तान की तरफ से कुछ आतंकी घुसपैठ कर भारतीय सीमा में डेढ़ किलोमीटर अंदर तक घुस आए हैं। जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की शाम करीब 6ः30 बजे आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबल सूत्रों के अनुसार तीन आतंकियों को गोलियां लगीं। दो के शव बरामद हो गए है। तीसरे की तलाश जारी है। मौके से तीन एके-47 राइफलें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) सहित अन्य क्षेत्रों में बने लॉन्च पैड से सर्दियों के दिनों में आतंकी घुसपैठ की कोशिश में रहते हैं। घुसपैठ को रोकने और आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों और पुलिस ने प्रदेश के सभी 20 जिलों में अभियान चला रखा है। इसी अभियान के तहत घुसपैठ को नाकाम करने में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली।

विज्ञापन

बुधवार को भी राजोरी में आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ नौशेरा, थानामंडी, दरहाल, कोटरंका, बुद्धल, मंजाकोट और चिंगस सहित अन्य 25 ठिकानों पर छापे मारे थे। इस दौरान पुलिस ने नियंत्रण रेखा के पार सक्रिय आतंकी मोहम्मद असगर उर्फ बिल्ला के दो भाइयों के घरों पर भी एक घंटे तक तलाशी ली। पुलिस को तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज हाथ लगे थे।

संदिग्ध दिखने की सूचना पर सुबह से ही पुंछ, डोडा में चला तलाशी अभियान
जम्मू-कश्मीर के पुंछ और डोडा जिलों में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने पुलिस के साथ वीरवार सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया था। जादान वाली गली, सानी गली मोहल्ला, गुरसाई-हरनी बेल्ट में नादान वाला, मेंढर में धरना बेहिर राख में तलाशी ली गई। सुरनकोट में फजलाबाद नार और पुंछ और दोरहू के मंडी, चकरारा फट्टा, बस्ती और भद्रवाह में आसपास के वन क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया। डोडा के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ पुलिस दल ऑपरेशन में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed