फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter in drabgam pulwama jammu kashmir, three militants presence establish

कश्मीर: पुलवामा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, अंधेरे की वजह से ऑपरेशन स्थगित, पर घेरा अब भी सख्त

Mon, 25 Nov 2019 07:52 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 25 Nov 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
encounter in drabgam pulwama jammu kashmir, three militants presence establish
सांकेतिक तस्वीर
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को देर शाम हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। पुलिस की ओर से आतंकी के मारे जाने की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अंधेरा होने की वजह से ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया है। एसपी चंदन कोहली ने बताया कि फिलहाल दूसरी ओर से फायरिंग रुकी हुई है। लेकिन घेरा सख्त रखा गया है। सुबह दोबारा ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन


पुलवामा जिले के पछाड़ द्रबगाम इलाके से सोमवार की देर शाम सुरक्षा बलों की पेट्रोलिंग पार्टी गुजर रही थी। इस दौरान वहां मौजूद आतंकियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी मार गिराया गया।
विज्ञापन


मारे गए आतंकी की शिनाख्त हिजबुल के इरफान अहमद के रूप में हुई है। बताते हैं कि हमला करने वाले दो आतंकी थे। एक अब भी फंसा हुआ है। पूरे इलाके में घेराबंदी कर रखी गई है। हर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसक प्रदर्शन में एक गिरफ्तार

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हिंसक प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में तंगधार के बागी-मेहताब इलाके के बशीर अहमद कुरैशी को रविवार को गिरफ्तार किया गया। उसे छानपोरा इलाके से पकड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह श्रीनगर में विशेषकर सौरा इलाके के आंचर में देशविरोधी हिंसक प्रदर्शन में शामिल था। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि उसका अलगाववादियों से नाता था।

पुलिस और सुरक्षा बलों पर पथराव करने और देशविरोधी प्रदर्शन करने के लिए युवकों को उकसाने में उसकी अहम भूमिका थी। उसने गैरकानूनी बैठकें और हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने में भी भूमिका निभाई। इस मामले में जांच जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed