फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter has started in Larrow Parigam area of Pulwama

जम्मू कश्मीर: पुलवामा के लैरो-परिगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, दो आतंकी ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 21 Aug 2023 06:44 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 21 Aug 2023 06:44 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि पुलिस व सेना की ओर से अभी तक आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Encounter has started in Larrow Parigam area of Pulwama
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के लैरो-परिगाम इलाके में रविवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस और सुरक्षा बल ने मोर्चा संभला। कश्मीर जोन पुलिस ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। हालांकि पुलिस व सेना की ओर से अभी तक आतंकियों के मारे जाने की आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन

इससे पहले 18 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता लगी थी। सुरक्षाबलों ने यहां तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की थी। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट पर कार्रवाई करते हुए सेना, बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 से 18 अगस्त तक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया था। इसमें पांच एके राइफल्स, सात पिस्तौल, चार हैंड ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed