फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter has started in Awantipora of jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीरः अवंतीपोरा में एक आतंकी ढेर, दूसरा जान बचाने के लिए मस्जिद में घुसा, ऑपरेशन जारी

Thu, 18 Jun 2020 02:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jun 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Encounter has started in Awantipora of jammu and kashmir
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है। जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। साथ ही मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले, इसलिए इलाके में अस्थायी रूप से इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना की 50 आरआर, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके आतंकी गोलियां बरसाते रहे। फिर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाला। 

यह भी पढ़ें- Exclusive: लद्दाख के 21 गांवों में हाई अलर्ट और ब्लैकआउट, इन लोगों ने खोला चीन की चालबाजी का चिट्ठा


कई घंटे तक चली मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में सफलता पाई है। फिलहाल आतंकियों की ओर से फायरिंग बंद है। लेकिन सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाल रखा है। वहीं इस मुठभेड़ को लेकर जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि अवंतीपोरा पुलिस और सेना ने कल रात यह ऑपरेशन शुरू किया था। जिस ठिकाने में आतंकी छिपे हुए थे वह एक मस्जिद से सटा हुआ है। ऐसा प्रतीत होता है कि गोलाबारी की आड़ में एक आतंकी मस्जिद में घुस गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें- अब चकनाचूर होगी चीन की चालबाजीः थलसेना के बाद वायुसेना ने कसी कमर, ये विमान करेंगे प्रचंड प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed