फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter has started at Mandoora Tral area of Awantipora jammu kashmir

जम्मू-कश्मीरः त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, हिज्ब के तीन आतंकी ढेर, एके-47, पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

Fri, 29 Jan 2021 07:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Encounter has started at Mandoora Tral area of Awantipora jammu kashmir
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया। जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी स्थानीय हैं और हिज्ब से संबंध रखते हैं। 

विज्ञापन


सुरक्षाबलों को त्राल के मंदोरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालने से पहले आतंकियों को समर्पण करने का मौका दिया। बावजूद इसके फायरिंग जारी रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला और तीन आतंकियों को मार गिराया।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि तलाशी के दौरान मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में आतंकी पनाह लिए हुए हैं। जब आतंकियों को आत्मसमर्पण करने को कहा गया तो उन्होंने अंदर से ग्रेनेड फेंक दिया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान शुरू में एक आतंकी को मार गिराया गया। 10 मिनट के भीतर दो और आतंकियों को मार गिराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजीपी के अनुसार मारे गए आतंकियों में से एक पिछले साल अगस्त में आतंकवाद में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि बाकी के दो आतंकी इसी साल 1 जनवरी को आतंकवाद में शामिल हुए थे। आईजीपी ने बताया कि 2 जनवरी को त्राल में एसएसबी बंकर पर ग्रेनेड दागा गया था, जिसमें 8 स्थानीय और एक जवान घायल हुआ था।


उन्होंने बताया कि हमले में एक आतंकी मरहामा के आरिफ बशीर की पहचान हुई थी, जो आज हुई मुठभेड़ में मारा गया। इसके अलावा अन्य दो आतंकियों की शिनाख्त वारिस हसन नायकू और सैयद हाफिज के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों से एक एके-47, 2 पिस्तौल और 4 ग्रेनेड भी बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed