फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter has started at Khanmoh area of Srinagar

आतंकवाद पर प्रहार: श्रीनगर में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Mon, 17 May 2021 09:04 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Mon, 17 May 2021 09:04 AM IST
सार

घाटी को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
Encounter has started at Khanmoh area of Srinagar
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर जिले के खानमोह क्षेत्र में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर में घाटी को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए सुरक्षाबलों की ओर से लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। जिले के खानमोह में आतंकी गतिविधि की सूचना पर सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

विज्ञापन


तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया गया जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं मुठभेड़ खत्म होने के बाद सुरक्षाबल ने दो पिस्टल, एक हैंड ग्रैनेड और तीन यूबीजीएल ग्रैनेड बरादम किए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: आसमान छूने लगे अब फलों के दाम, जानिए 15 दिन में हुई कितनी बढ़ोतरी
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के सुगन और तुर्खवांगम क्षेत्र के बीच रविवार सुबह सुरक्षाबलों पर आईईडी हमला हुआ। हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली थी। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा है कि घाटी में शांति भंग करने के आतंकियों के प्रयासों को विफल करने में सुरक्षाबल लगातार काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed