फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter broke out in pulwama awantipora jammu kashmir, one militant killed

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा मुठभेड़, मारा गया हिज्ब आतंकी शाहिद, कई घटनाओं में था वांछित

Tue, 07 Jan 2020 10:56 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 07 Jan 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
encounter broke out in pulwama awantipora jammu kashmir, one militant killed
सुरक्षाबल - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी मारा गया है। उसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

 
अवंतीपोरा में सुरक्षबलों को आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद मंगलवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान आतंकी ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए आतंकी की पहचान बिजबेहरा निवासी शाहिद के तौर पर हुई है। वह हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। मारे गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में हथियार व गोलाबारूद बरामद हुआ है।  
 

उधर एलओसी से घुसे तीन आतंकियों की तलाश में सातवें दिन सोमवार को भी सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन जारी रखा। सोमवार को नौशेरा के दब्बड़, पोठा, खेड़ी, दराट, मंगलादेई आदि इलाकों को खंगाला गया।मंगलवार को नौशेरा के दब्बड़ और आसपास के इलाकों में तीन आतंकी देखे जाने के बाद से सेना व पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर रखा है। ये आतंकी बक्करवाल परिवार के घर में पानी पीने के बहाने घुस आए थे। उनसे सैन्य ठिकानों और मुगल रोड के बारे जानकारी मांग रहे थे।

शक होने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। आतंकियों के घुस आने की घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

लोग शाम ढलने के बाद घरों से नहीं निकल रहे हैं। उधर, सेना ने भी लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे सुबह छह बजे के बाद ही घरों से निकलें और शाम पांच बजे तक घरों में लौट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed