फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter breaks out between security forces and terrorists in Kupwara, Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो घुसपैठियों को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 08 Nov 2025 08:34 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुपवाड़ा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Nov 2025 08:34 AM IST
सार

कुपवाड़ा में ऑपरेशन पिंपल के तहत चल रहे अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। घुसपैठी की कोशिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया गया है। 

विज्ञापन
Encounter breaks out between security forces and terrorists in Kupwara, Jammu and Kashmir
फाइल फोटो - फोटो : बसित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इसी के साथ सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इलाके में फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने दी है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों से मिले विशेष इनपुट के आधार पर सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। 
विज्ञापन


चिनार कॉर्प्स के अनुसार, यह अभियान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चलाया गया। ऑपरेशन के दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चेतावनी दी, जिसके जवाब में आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी जारी है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed