फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between troops and terrorist two army men martyred in shopian two terrorist dead in kulgam

घाटी में मुठभेड़ः शोपियां में मेजर और जवान शहीद, कुलगाम में सेना ने दो आतंकी किए ढेर

Thu, 03 Aug 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा Updated Thu, 03 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
encounter between troops and terrorist two army men martyred in shopian two terrorist dead in kulgam
भारतीय सेना
घाटी में शोपियां और कुलगाम जिलों में आतंकियों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें सेना के चार जवान घायल हो गए और मेजर समेत एक जवान शहीद हो गया। वहीं, सेना ने दो आतंकियों को भी मार गिरा दिया है।
विज्ञापन


पहले मामले में दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के एक तलाशी दल पर गोलीबारी करने से मेजर सहित दो सैन्यकर्मी शहीद हो गए और एक अन्य जवान घायल हो गया। हमले के बाद आतंकी भागने में कामयाब हो गए हैं।  शोपियां में आतंकी हमले की जिम्मेदारी हिजबुल ने ली है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरे मामले में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के गोपालपुरा गांव में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकी मारे। इस मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए हैं। मंगलवार को लश्कर कमांंडर अबु दुजाना को मौत के घाट उतारने के बाद सेना के हाथ यह दूसरी सफलता लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोपियां में सर्च ऑपरेशन जारी

encounter between troops and terrorist two army men martyred in shopian two terrorist dead in kulgam
army - फोटो : PTI
शोपियां में वीरवार सुबह पुलिस को एक गांव में आतंकियों के होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया। ऑपरेशन के दौरान आतंकियों की ओर से हुई फायरिंग में मेजर और दो जवानों को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें आर्मी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में मेजर कमलेश पांडे और जवान ने दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा जवान अभी गंभीर रूप से घायल है। 

कुलगाम में दो आतंकी ढेर, तीन जवान घायल

encounter between troops and terrorist two army men martyred in shopian two terrorist dead in kulgam
indian army
जम्मू-कश्मीर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस ने कहा है कि आतंकवादियों के पास से 2 एके-47 राइफलें बरामद की गईं हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सेना के 9 आरआर टीम ने आतंकियों की मौजूदगी के विशेष जानकारी के बाद डीएच पोरा इलाके के गोपालपोरा क्षेत्र को पूरी तरह से घेर लिया था।

कुलगाम जिले के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया की कि अब तक दो आतंकियों को ढेर किया गया है, जबकि केवल एक आतंकी का शव अभी तक बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed