फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between terrorists and security forces in Sopore of jammu and kashmir

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में एनकाउंटर में दो आतंकी ढेर, हथियार व जिहादी दस्तावेज बरामद

Tue, 25 Sep 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 25 Sep 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
Encounter between terrorists and security forces in Sopore of jammu and kashmir
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने रात भर चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार की सुबह दो आतंकियों को मार गिराया। इन आतंकियों के पास से हथियार व जिहादी दस्तवावेज मिले हैं। फिलहाल आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पायी है परंतु एक आतंकी के लश्कर से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। कुछ और आतंकी इलाके में छुपे होने की आशंका के चलते सर्च अभियान जारी है। अफवाहों पर नियंत्रण के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई थी।
विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जाता है कि सुरक्षाबलों को सोमवार को जानकारी मिली थी कि सोपोर के तुजर इलाके में 2 से 3 आतंकी छुपे हैं। इसके बाद सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 177, 179 और 92वीं बटालियन के साथ-साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रपु (एसओजी)ने रात में ही नौपुरा गाँव की घेराबंदी कर ली ।
विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों ने बताया कि जिस समय सुरक्षाबलों की ज्वाइंट पार्टी घेराबंदी कर रही थी तो एक मकान में छुपे आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसका जवानों ने जवाब दिया गया लेकिन इलाके में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी के चलते जवानों ने संयम बरता और घेरा सख्त कर दिया ताकि अंधेरे का फायदा उठा कर आंतकी भाग न सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह सबसे स्थानीय नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के बाद फिर से मुठभेड़ शुरू हुई जिसमें सुरक्षाबलों को दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता हाथ लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के अनुसार, आतंकियों की शिनाख्त नहीं हो पाई हैं लेकिन सूत्रों की मानें तो मारे गए आतंकियों में से एक तुजर का स्थानीय आतंकी मजीद है जो आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोइबा से संबंधित था। सूत्रों के अनुसार यह आतंकी पहले भी थाने से भागने में कामयाब रहा था और हाल ही में सोपोर में हुई मजदूर की हत्या में भी शामिल था।

मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद  
 इलाके में मुठभेड़ के शुरू होने के साथ ही सोपोर और आसपास के इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। साथ ही प्रशासन द्वारा सोपोर में एहतियात के तौर पर सभी स्कूल- कॉलेज बंद रखे गए।

अफवाह के बाद सुरक्षाबलों पर पथराव
मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों को लेकर हंदवाड़ा में प्रदर्शन देखने को मिले। यह अफवाह फैलने पर कि मारे गए आतंकियों में एक हंदवाड़ा का है, स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थर फेंके। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग किया। इसबीच वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

आतंकियों के खिलाफ लगातार बड़े ऑपरेशन
रविवार और सोमवार को सेना ने घुसपैठ कर रहे पांच आतंकियों को कुपवाड़ा के टंगधार सेक्टर में मार गिराया था। इसके अलावा रविवार को पुलवामा जिले में सेना ने एक मुठभेड़ में जैश कमांडर अदनान को भी ढेर कर दिया था।

इससे पहले सोमवार को सेना और सुरक्षा बलों ने टंगधार में तीन और आतंकियों को मार गिराया है। शनिवार से जारी इस मुठभेड़ में मारे जाने वाले आतंकियों की संख्या अब 5 हो गई है। आतंकियों की गोलाबारी में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। सुरक्षा बलों का सर्च आपरेशन जारी है।

शनिवार को टंगधार सेक्टर में एलओसी से सटे इलाके में सेना की ईगल पोस्ट के करीब 20 जाट के जवानों को संदिग्ध हरकत देखने को मिली थी। सुरक्षा बलों ने पाया कि 5 से 6 आतंकियों का एक दल घुसपैठ कर ईगल पोस्ट के करीब पहुंचा हुआ है। सुरक्षाबलों के ललकारने पर आतंकी जंगल की ओर भाग निकले। सेना ने  4 पैरा की स्पेशल कमांडो टीम को ऑपरेशन के लिए बुला लिया। इस दौरान रविवार को आतंकियों के साथ आमना सामना होने पर दो आतंकियों को मार गिराया गया।

जबकि सोमवार को 3 और आतंकी ढेर किए गए। आतंकियों ने निकाय चुनाव में खलल डालने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की नीयत से घुसपैठ की थी जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। कोई बचा हुआ आतंकी आसपास न छिपा हो इसलिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed