{"_id":"5bda5f76bdec2232cd69af41","slug":"encounter-between-terrorists-and-security-forces-at-budgam-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: बडगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, पत्थरबाजों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बडगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 2 आतंकी, पत्थरबाजों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे किया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में गुरुवार सुबह शुरू हुई सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए दोनों आतंकी में से एक की पहचान बडगाम निवासी मुख्तार ए खान बताई जा रही ही वहीं दूसरा आतंकी की पहचान पाम्पोर निवासी मो. अमिन मीर बताई जा रहे हैं।
विज्ञापन
इस मुठभेड़ के बाद से ही इलाके में तनाव फैल गया है। पत्थरबाजों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया है। इस मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की भी सूचना है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बडगाम के जागू अरिजल इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया। आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद से दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ में आतंकियों के मारे जाने की सूचना लोगों को मिलते ही पत्थरबाजों ने सुराक्षबलों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उधर पम्पोर के आतंकी के मारे जाने कि जानकारी के बाद से ही इलाके में तनाव बढ़ गाया। जिसके बाद से पत्थरबाजों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लाक कर दिया है।
बता दें कि, एक दिन पहले दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने जैश-ए- मोहम्मद के स्नाइपर समेत तीन आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया था। मारे गए स्नाइपर को जैश ए मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर का भतीजा बताया गया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक मारा गया आतंकी उस्मान हैदर जैश चीफ के बड़े भाई का बेटा है।#UPDATE: 2 terrorists have been killed in the encounter which broke out at Zagoo Arizal area of Budgam. #JammuAndKashmir https://t.co/5VPLA2z81Y
— ANI (@ANI) November 1, 2018
इस आतंकी के फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन सेना और सुरक्षाबलों ने इस शिनाख्त की पुष्टि नहीं की है। सुरक्षाबलों ने दो शवों को बरामद कर लिया था। तीसरे आतंकी का शव मलबे में दबे होने की संभावना जताई गई थी। सुरक्षाबलों ने उस मकान को विस्फोट से उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे। मुठभेड़ स्थल से एम 4 कारबाइन और ए के 47 बरामद की गई थी।