फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Srinagar

जम्मू-कश्मीर : श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक दहशतगर्द का सफाया

Sun, 19 Dec 2021 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Dec 2021 05:18 AM IST
सार

इस मुठभेड़ में एक दहशतगर्द का सफाया कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Srinagar
श्रीनगर में मुठभेड़ - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस मुठभेड़ में एक दहशतगर्द का सफाया कर दिया गया है। मारे गए आतंकी की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

मुठभेड़ की शुरुआत आज तड़के हुई और कुछ ही देर के बाद सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। सुरक्षा बल मारे गए आतंकी की पहचान करने में लगे हैं और साथ ही इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही दिन पहले दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा के दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया था। इनके पास से दो पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल की सात गोलियां, एक ग्रेनेड और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थीं। बुधवार देर रात को कुलगाम जिले के रेडवनी गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसओजी ने सेना की एक राष्ट्रीय राइफल्स और 188 बटालियन सीआरपीएफ  के जवानों के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। 

मारे गए आतंकी कई घटनाओं में थे शामिल

पुलिस ने बताया कि दोनों आतंकियों की शिनाख्त कुज्जर फ्रिसल के आमिर बशीर डार और सुरसनो हटिपोरा के आदिल यूसुफ के तौर पर हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लश्कर के दोनों दहशतगर्द कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे, जिनमें सुरक्षाबलों पर हमले और स्थानीय लोगों पर ज़ुल्म करने जैसी वारदातें शामिल हैं।

श्रीनगर में 33 दिन में मारे गए तीन पाक आतंकी: आईजी

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि पिछले 33 दिनों में श्रीनगर में तीन पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर हो चुके हैं। ये आतंकी सुरक्षा बलों, पुलिस और नागरिकों पर हमलों समेत कई आतंकी घटनाओं में संलिप्त रहे थे। इससे पता चलता है कि पाकिस्तान घाटी खासकर श्रीनगर की शांति बिगाड़ने के लिए किसी भी स्तर पर गिर सकता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों द्वारा स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और ऑपरेशन को पेशेवर तरीके से अंजाम देने के लिए उन्हें बधाई दी है। कहा कि सबसे बड़ी बात यह रही कि ऑपरेशन में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed