फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Shopian Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह से मुठभेड़ जारी, शाम तक तीन दहशतगर्द मारे गए

Wed, 08 Dec 2021 07:37 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 08 Dec 2021 07:37 AM IST
सार

शोपियां जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है।

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Shopian Jammu Kashmir
शोपियां मुठभेड़ के दौरान मौके पर सुरक्षाबल। - फोटो : एएनआई

विस्तार

 दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में बुधवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-ताइबा (टीआरएफ) के तीन दहशतगर्दों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों से एक एके 74 राइफल तथा दो पिस्टल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह जिले के चेक चोला इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकियों के एक समूह के छिपे होने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सेना की 34 राष्ट्रीय राइफ ल्स और सीआरपीएफ  के साथ मिलकर इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सर्च पार्टी पर फायरिंग की। इससे आतंकियों के छिपे होने की पुष्टि हो गई।
विज्ञापन


फिर उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया। कई बार मौका देने के बाद भी वे नहीं माने और फायरिंग करते रहे। आखिरकार जवानों की जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। शुरुआत में एक आतंकी मारा गया। इसके बाद आतंकी लगातार लोकेशन बदलते रहे, जिससे देर शाम तक मुठभेड़ चलती रही। इसमें दो और आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक मुठभेड़ जारी रहने से यह कहा जा रहा है कि आतंकियों के पास भारी मात्रा में असलहा था। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अभी भी घेर रखा है। मौके पर आतंकियों का गोला-बारूद होने की आशंका के चलते लोगों से मुठभेड़ स्थल तक न जाने के लिए कहा गया है।

मारे गए आतंकी कई वारदातों में रहे थे शामिल
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों की शिनाख्त आमिर हुसैन, रईस अहमद व हसीब यूसुफ के रूप में हुई है। तीनों आतंकी कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। आमिर हुसैन सितंबर 2020 से सक्रिय था। उसने एक अक्तूबर को रखामा गांव के पास रईस के साथ मिलकर सुरक्षा बलों पर हमला किया था।

वह युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए उकसाता था। रईस जून 2021 से सक्रिय था। हसीब कुलगाम जिले में कई वारदातों में शामिल रहा था। 
 

आत्मघाती हमले करने की फिराक में जैश-ए-मोहम्मद
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों में बड़े आत्मघाती हमले करने की फिराक में है। सूत्रों के मुताबिक जैश के 10 आतंकियों के दो दलों ने सीमा पार से घुसपैठ की है। इसके बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। हालांकि सेना की ओर से ऐसे किसी दल के घुसपैठ की सूचना से इनकार किया गया है। जानकारी के अनुसार एक दल ने पाकिस्तान के शक्करगढ़ क्षेत्र से लगते पंजाब और जम्मू बॉर्डर से घुसपैठ की है, जबकि दूसरे दल ने पीओजेके से पुंछ एलओसी से घुसपैठ की है।

एक दिसंबर को पुलवामा में मारे गए थे दो आतंकी 
इससे पहले एक दिसंबर को पुलवामा जिले के राजपोरा में सुरक्षा बलों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर समेत दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया था। मारा गया कमांडर आईईडी एक्सपर्ट था। उसके साथ एक पाकिस्तानी आतंकी भी मारा गया। मारे गए आतंकियों से दो एके राइफल, दो यूबीजीएल, 12 ग्रेनेड, कई मैगजीन तथा गोलियां बरामद की गई हैं।


राजपोरा के कस्बायार गांव में मंगलवार देर रात सुरक्षाबलों को जैश के 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इस पर एसओजी, सेना की 44 राष्ट्रीय राइफ ल्स और सीआरपीएफ  के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होते देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी।

आईजी विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर और आईईडी एक्सपर्ट यासिर परे और एक पाकिस्तानी आतंकी अबु फुरकान उर्फ अली भाई शामिल हैं। वे कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। उनके पास से हथियार और अन्य सामान भी मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed