फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorists in Pulwama in jammu kashmir

पुलवामा में बड़ी कामयाबी: सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी सहित जैश के तीन आतंकियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद

Wed, 05 Jan 2022 09:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 05 Jan 2022 09:23 AM IST
सार

पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। तीनों आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के थे। इनमें एक पाकिस्तानी भी है। 

विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorists in Pulwama in jammu kashmir
Pulwama Encounter jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिणी कश्मीर में लगातार दूसरे दिन मुठभेड़ में पाकिस्तानी कमांडर समेत जैश-ए-मोहम्मद के तीन दहशतगर्दों को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। इनसे दो एम-4 कारबाइन व एक एके 47 राइफल व अन्य असलहे बरामद हुए हैं। सप्ताह में दूसरी बार मारे गए आतंकियों से एम-4 कारबाइन बरामद हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चंदगाम में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। संयम बरतते हुए जवानों ने आतंकियों को समर्पण कोे लिए कहा।
विज्ञापन


कई बार मौका दिए जाने के बाद भी वे नहीं माने। लगातार फायरिंग जारी रहने पर सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसमें एक के बाद एक तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। देर शाम तक इलाके में तलाशी अभियान जारी रहा ताकि कोई असलहा मुठभेड़स्थल पर छूटा न रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नए साल के पहले पांच दिनों में पांच ऑपरेशन 
घाटी में नए साल में लगातार पांचों दिन सुरक्षा बलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ा। इनमें चार पाकिस्तानी समेत कुल 10 आतंकियों का सफाया करने में सफलता मिली। एक दिन पहले पांच जनवरी को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ओके इलाके में टीआरएफ के दो स्थानीय आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया। दोनों स्थानीय थे। इससे पहले कुलगाम के मिरहामा में बुधवार को पाकिस्तानी जैश कमांडर समेत तीन आतंकी मारे गए थे।

मारे गए आतंकियों में एक पाकिस्तानी है। दो अन्य की शिनाख्त की जा रही है। तीनों जैश से जुड़े थे। इनसे हथियार के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। बताया कि तीनों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है। - विजय कुमार, आईजी कश्मीर


 

एक माह में 7 पाकिस्तानियों समेत 29 आतंकी मार गिराए
दिसंबर माह से अब तक सात पाकिस्तानी समेत 29 आतंकवादी सुरक्षाबलों के हाथों मुठभेड़ में मारे गए हैं। पिछले पांच दिनों में घाटी में 14 आतंकियों का काम तमाम किया गया है। जिसमें चार पाकिस्तानी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed