फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Top Lashkar commander abu dujana killed in encounter in pulwama

कश्मीर में लश्कर को करारा झटका, सेना ने मार गिराया कई हमलों का मास्टरमाइंड अबु दुजाना

Tue, 01 Aug 2017 01:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 01 Aug 2017 01:12 PM IST
विज्ञापन
Top Lashkar commander abu dujana killed in encounter in pulwama
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सेना के एक ताबड़तोड़ ऑपरेशन में लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकियों में एक लश्कर ए तैयबा का टॉप कमांडर अबु दुजाना है जो कि पिछले कई बार से सेना के घेराबंदी से भागने में कामयाब हुआ था। लश्कर कमांडर दुजाना के मारे जाने की पुष्टि जम्मू कश्मीर पुलिस के द्वारा की गई है। 

विज्ञापन

 


जानकारी के अनुसार पुलवामा के हकरीपोरा इलाको में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट मिलने के बाद सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से इस इलाके में कासो शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घेराबंदी सख्त होते देख आतंकियों ने पहले सेना पर गोलीबारी शुरू की जिसके बाद सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को नेस्तनाबूत करने का प्रयास शुरू हुआ। इस क्रम में भारी फायरिंग के बीच सेना ने उस मकान को उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे। 

आतंकी मुठभेड़ के दौरान इलाके में हिंसा

Top Lashkar commander abu dujana killed in encounter in pulwama
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

मुठभेड़ शुरू होने के कुछ देर बाद ही ज़िले में इंटरनेट सेवाएँ बंद कर दी गई ताकि अफवाहों पर रोक लगाई जा सके। इस बीच जैसे ही ज़िले में आतंकियों के मारे जाने की खबर फ़ैली तो आस पास के गाँव से लोगों द्वारा मुठभेड़ स्थल की ओर मार्च निकालने की कोशिश की गई जहां मुठभेड़ जारी थी लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हे आगे बढ्ने से रोका गया। इस बीच प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक भिड़ंत शुरू हुई।
 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed