{"_id":"61762f2cb92b86278c5d944a","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-poonch-again-a-big-search-operation-is-going-on-in-the-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़, जंगल में चल रहा है बड़ा सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़, जंगल में चल रहा है बड़ा सर्च ऑपरेशन
Mon, 25 Oct 2021 09:45 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:45 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में आतंकियों की तलाश जारी है। इस बीच सुबह इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों में फिर मुठभेड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Poonch encounter
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ जिले के भाटादूड़ियां जंगल में सोमवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबल 15 दिनों से आतंकियों की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले रविवार को आतंकियों के ठिकाने का पता लगाने के लिए जेल में बंद लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा को साथ लेकर गए सुरक्षा बलों पर दहशतगर्दों ने हमला कर दिया था।
विज्ञापन
फायरिंग में मुस्तफा की मौत हो गई, जबकि पुलिस के दो व सेना का एक जवान घायल हो गया। सूत्रों का कहना है कि मुस्तफा को पुलिस की वर्दी में ले जाया गया था। आतंकियों ने उसे भी पुलिस समझ कर फायर कर दिया। मुस्तफा पुलवामा में 22 कश्मीरी पंडितों के नरसंहार में शामिल था।
विज्ञापन
मुस्तफा को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने वर्ष 2003 में गिरफ्तार किया था। वह पाकिस्तान के रावलाकोट का रहने वाला था और पुलवामा में लश्कर का एक प्रशिक्षित कमांडर था। 2007 में इसे जम्मू की कोट भलवाल जेल में भेज दिया गया था। मुस्तफा 2003 से पहले पुंछ और राजोरी जिलों में आतंकियों को घुसपैठ कराकर उनको एक गुप्त रूट से कश्मीर पहुंचाता था।
विज्ञापन
इस रूट की पूरी जानकारी होने के कारण पीओके में बैठे आतंकियों ने मुस्तफा से संपर्क साधा और उसके जरिये पुंछ के जंगलों में आतंकी हमलों को अंजाम दिया। मुस्तफा के मारे जाने संबंधी कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच शुरू की गई है। वहीं, सेना और पुलिस एसओजी ने घेराबंदी और कड़ी कर दी है।