{"_id":"5ba46ae5867a557ec31fb2f0","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorists-in-bandipora-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी किए ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी किए ढेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 21 Sep 2018 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में गुरुवार को दो आतंकवादी मारे गए हैं। ऑपरेशन अब भी जारी है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि आपरेशन लंबा चलेगा। रात के समय आतंकियों पर नजर रखने के लिए मुठभेड़ स्थल पर जेनरेटर और लाइट पहुंचाकर रोशनी का बंदोबस्त किया गया है। माना जा रहा है कि सभी आतंकी लश्कर के हैं।
विज्ञापन
बताया जाता है कि, बांदीपोरा जिले के सुमलर गांव के शूकबबुन इलाके में वीरवार को पांच से छह आतंकियों के ग्रुप की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च ऑपरेशन चलाया। घेराबंदी सख्त होता देख एक मकान में छुपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया, जवानों ने इलाके में नागरिकों की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए संयम से काम लिया और पहले स्थानीय लोगों को वहां से सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया और बाद में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल पर दो आतंकियों के शव मिले हैं।
विज्ञापन
एसपी पाणि, पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर संभाग) ने बताया कि, दोनों आतंकियों का शव बरामद कर लिया गया है। ऑपरेशन अभी जारी है।