Encounter: कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, दोनों के शव बरामद; ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ मुठभेड़ चल रही है। जवानों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों के शवों को बरामद किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान दो शव बरामद किए गए हैं। फिलहाल, शवों की पहचान की जा रही है। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। अन्य की तलाशी जारी है। कश्मीर जोन पुलिस ने जानकारी दी है।
#UPDATE | Kulgam encounter: Two bodies recovered from the encounter site. Identification & affiliation being ascertained. Incriminating materials, arms & ammunition recovered. Search in progress. Further details shall follow: Kashmir Zone Police https://t.co/MDv8eBqwXx
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 28, 2024
कश्मीर जोन पुलिस ने पोस्ट कर जानकारी दी है कि "कुलगाम के आदिगाम देवसर इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर रखा है। भारतीय सेना के अधिकारी डॉग स्क्वायड की मदद से गश्त कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, खुफिया इनपुट के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर द्वारा आज अदिगाम में एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। तलाशी के दौरान आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी में सेना के तीन जवान और जेकेपी के एक एएसपी रैंक के अधिकारी घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शीर्ष पुलिस अधिकारी ने अमर उजाला को बताया एएसपी कुलगाम भी घायल हुए हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। कुलगाम मुठभेड़ पर कश्मीर के आईजीपी वीके बिरदी ने कहा कि "कल देर रात सुरक्षा बलों को अदिगाम इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में सूचना मिली थी। जब सुरक्षा बल वहां पहुंचे तो उन पर गोलीबारी की गई।
Kashmir Zone Police tweets, "Encounter has started at Adigam Devsar area of Kulgam. Police and security forces are on the job. Further details shall follow." pic.twitter.com/QPoo9uS7aa
— ANI (@ANI) September 28, 2024
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आगामी चरण के चुनाव के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली हैं। चुनाव उत्तरी कश्मीर के 5 जिलों में होंगे। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं...
#WATCH | Kulgam, J&K | Updated visuals of encounter between security forces and terrorists in Adigam Devsar area.
— ANI (@ANI) September 28, 2024
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/qcyWCNISME