{"_id":"5969a26b4f1c1bcb638b4774","slug":"encounter-between-security-forces-and-terrorist-in-tral","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4-5 के अब भी घिरे होने का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर, 4-5 के अब भी घिरे होने का शक
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
सेना का संयुक्त ऑपरेशन जारी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के पुलवामा में शनिवार सुबह से आतंकियों पर एक बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर के एक बड़े आतंकी समूह से सेना की मुठभेड़ शनिवार सुबह से जारी है।
जानकारी के मुताबिक आतंकियों से ये मुठभेड़ पुलवामा जिले के त्राल में हो रही है। सूत्रों के मुताबिक इस इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के इनपुट्स के बाद सुरक्षाबलों की ओर से पूरे इलाके को घेर कर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था जिसके दौरान आतंकियों द्वारा फायरिंग कर दी गई।
इस सर्च ऑपरेशन में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हो रहे थे। आतंकियों की फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों द्वारा जवाबी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में 7-8 आतंकियों के एक दल को घेरा गया है जिनमें से अब तक 3 को मार गिराया गया है। हालांकि स्थानीय पुलिस का कहना है कि मारे गए आतंकियों की संख्या की पुष्टि शवों की बरामदगी के बाद ही की जा सकेगी।