फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Encounter between security forces and terrorist at Kutpora area of Shopian

जम्मू-कश्मीरः शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Tue, 10 Nov 2020 06:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शोपियां Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Nov 2020 06:33 AM IST
विज्ञापन
Encounter between security forces and terrorist at Kutpora area of Shopian
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक यह मुठभेड़ शोपियां के कुटपुरा इलाके में चल रही है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजरा है...

विज्ञापन

 


बता दें कि पुलिस और सेना ने सोमवार को नियंत्रण रेखा पर कीरनी सेक्टर में तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया था। इस दौरान बड़ी मात्रा में गोलाबारूद और हथियार बरामद हुए थे। एसएसपी रमेश अंगराल, एएसपी खालिद अमीन और डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा ने पत्रकारों को बताया था कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के बाद डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा की अगुवाई में पुलिस, एसओजी और सेना की तरफ से नियंत्रण रेखा के कीरनी सेक्टर में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान नियंत्रण रेखा के पास पत्थरों में छुपा कर रखा एक बैग बरामद किया गया। जब बैग की जांच की गई तो उसमें से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 5 एके 56 रायफल, 5 मैगजीन, 141 एके की गोलियां, 2 एजीएल ग्रेनेड, 2 हैंड ग्रेनेड, 20 इस्लामिक डायरियां, कैमल बैग, एके रायफल का सामान और एक रूक सैकबैग शामिल है। नियंत्रण रेखा के पास आतंकियों के खिलाफ मिली इस बड़ी सफलता के बाद देर शाम को पुंछ थाने में पुलिस, एसओजी और सेना की तरफ से हथियार एवं गोलाबारूद को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित किया गया था।


खूफिया जानकारी के मुताबिक यह हथियार एवं गोलाबारूद नियंत्रण रेखा के उस पार पीओके में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के आकाओं ने कश्मीर में आतंकियों के लिए आतंकी गतिविधियों को जारी रखने के लिए इस पार गिराए थे। जिन्हें समय रहते बरामद कर लिया गया। इससे आतंकियों को एक बड़ा झटका लगा है। हथियारों को बरामद करने के बाद इस सिलसिले में हमने पुंछ थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि इससे पूर्व पिछले माह सुरक्षा बलों ने इसी प्रकार मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट क्षेत्र से नियंत्रण रेखा के पास से उस पार से गिराए गए हथियार एवं गोलाबारूद शामिल था, बरामद किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed