फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   encounter between security forces and militants in jammu and kashmir's shopian

J&K:शोपियां एनकाउंटर में 2 आतंकी ढेर, गोलीबारी में एक युवक की मौत

Sat, 27 Jan 2018 05:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 27 Jan 2018 05:34 PM IST
विज्ञापन
encounter between security forces and militants in jammu and kashmir's shopian
सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा - फोटो : ani
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया गया है। दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। आतंकियों के ढेर होने की सूचना पर इलाके में हिंसा भड़क उठी। हिंसा पर काबू पाने के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक स्थानीय युवक की मौत हो गई जबकि दो युवतियां गंभीर रूप से घायल भी हुईं। 
विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों को जिले के चायगुंड दायेरू गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल (आरआर), सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान गांव में छिपे आतंकियों ने खुद को घिरता देख जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों की गोलीबारी का सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आतंकियों को मौके पर ही मार गिराया।

जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एसपी वैद्य ने कहा कि शोपियां एनकाउंटर में 2 आतंकी मारे गए हैं, क्रॉस फायरिंग में एक लड़के की भी मौत हो गई है।

encounter between security forces and militants in jammu and kashmir's shopian
गोलीबारी में मारा गया युवक - फोटो : अमर उजाला
 वहीं, सूत्रों की मानें तो मुठभेड़ के दौरान फंसे आतंकियों का फिदायीन हमले को अंजाम देने का मंसूबा था, लेकिन इससे पहले कि वो अपनी रणनीति को अंजाम दे पाते सुरक्षा बलों ने उन्हें घेर लिया था। 

गौरतलब है कि इलाके में मुठभेड़ शुरू होते ही स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों पर पथराव करने लगे। स्थानीय लोगों की ओर से भड़की हिंसा पर नियंत्रण के दौरान सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन स्थिति काबू में न आने के चलते हवाई फायरिंग भी की गयी।

इस दौरान कलामपुरा शोपियां के रहने वाले शाकिर अहमद (17) की गोली लगने से मौत हो गयी। वहीं, सुमैया और सबरीन नाम की दो युवतियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें शुरूआती इलाज के बाद श्रीनगर के स्किम्स अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं सीएम महबूबा मुफ्ती ने एनकाउंटर में मारे गए युवक की मौत पर दुख जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed