{"_id":"5ba3d482867a557f6d0affa7","slug":"encounter-between-militants-and-security-forces-in-bandipora","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, कई की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, कई की तलाश जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 20 Sep 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। सैन्य सूत्रों का कहना है कि यह ऑपरेशन अभी लंबा चलेगा। इसलिए रात के समय में नजर रखने के लिए घटनास्थल पर जेनरेटर और लाइट पहुंचाकर रोशनी का बंदोबस्त किया गया है।
विज्ञापन
बांदीपोरा जिले के सुमलर गांव के शूकबबुन इलाके में वीरवार को आतंकियों की सूचना मिलने पर सेना की 14 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इलाके में घेराबंदी सख्त होती देख एक मकान में छुपे आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका जवाब जवानों ने भी दिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि जवानों ने इलाके में सिविलियन की मौजूदगी को ध्यान में रखते हुए संयम से काम लिया और पहले वहां से उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया और बाद में एक बार फिर से आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है। घटनास्थल पर दो आतंकियों के शव मिले हैं। सैन्य सूत्रों ने बताया कि 5 से 6 आतंकियों का ग्रुप था और माना जा रहा है कि वह लश्कर के हैं। इस बीच दोनों ओर से फायरिंग जारी रही। ऑपरेशन के लंबा खिंचने की संभावना है।
विज्ञापन