{"_id":"5ed2dc498ebc3e9050183571","slug":"encounter-at-poshkreeri-area-of-anantnag-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ शुरू, सुरक्षा बल आतंकियों को दे रहे मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में मुठभेड़ शुरू, सुरक्षा बल आतंकियों को दे रहे मुंहतोड़ जवाब
Sun, 31 May 2020 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 31 May 2020 03:50 AM IST
विज्ञापन
Encounter
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बल मुस्तैदी के साथ फायरिंग का जवाब दे रहे हैं।
विज्ञापन
Encounter has started at Poshkreeri area of Anantnag. Police and security forces are on the job: Jammu & Kashmir Police pic.twitter.com/uCyhGw3pnZ
— ANI (@ANI) May 30, 2020विज्ञापन
इससे पहले शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की। सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के वानपोरा इलाके में आतंकी छिपे हैं। जिसके बाद भारतीय सेना, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को घेरा।
वहीं गुरुवार को दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद व हिजबुल मुजाहिदीन की फिदायीन हमले की साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। राजपोरा इलाके के आयगुंड में 45 किलो आईईडी से लदी सेंट्रो कार को इंटरसेप्ट कर उसे निष्क्रिय कर दिया।
आतंकियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट रखी थी। यह नंबर प्लेट कठुआ जिले में बीएसएफ के एक जवान के नाम की मोटरसाइकिल की थी। हालांकि, आतंकी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकलने में सफल रहे। पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया।