फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Employment Department itself unemployed: Job portal could not be created for the youth who are interested in employment in the private sector

रोजगार विभाग खुद बेरोजागर: निजी क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए नहीं बना पाया जॉब पोटर्ल

Thu, 15 Jul 2021 07:24 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 15 Jul 2021 07:24 PM IST
सार

पोटर्ल बनने से अपने कौशल, योग्यता के अनुसार रोजगार के लिए आवेदन कर सकेंगे युवा।

विज्ञापन
Employment Department itself unemployed: Job portal could not be created for the youth who are interested in employment in the private sector
jobs

विस्तार

जम्मू-कश्मीर रोजगार विभाग से इन दिनों खुद बेरोजगार है। विभाग में चार महीने से निदेशक का पद खाली है। इसके कारण विभाग में बेरोजगार युवाओं से जुड़ी कई कार्यक्रम, योजनाएं ठप पड़ है। मार्च में जारी बजट में जम्मू-कश्मीर में निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने में युवाओं को सुविधा प्रदान के लिए एक जॉब पोर्टल बनाने का प्रावधन किया था। रोजगार विभाग की और से इस पोर्टल को तैयार किया जाना था, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी विभाग पोर्टल नहीं बना पाया है।

विज्ञापन


प्रदेश रोजगार विभाग युवाओं को रोजगार, परामार्श देने में पूरी तरह विफल रहा है। विभाग में निदेश के पद खाली है, ऐसे में  ज्वाइंट निदेशक से पोटर्ल के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी मेरे संज्ञान में ऐसा कुछ नहीं है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जम्मू-कश्मीर का बजट जारी करते हुए इस वित्त में निजी क्षेत्रों में रोजगार के इच्छुक युवाओं की मदद के लिए एक पोटर्ल बनाने की बात कही थी। प्रदेश रोजगार विभाग द्वारा पोटर्ल तैयार किया जाना था, लेकिन विभाग ने इस पर अभी काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन


पोटर्ल बनने से निजी क्षेत्र में रोजगार के लिए इच्छुक युवा अपने कौशल, योग्यता के अनुसार रोजगार के आवेदन कर सकते। इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार मेलों का भी आयोजन किया जाना था। हालांकि कोविड के कारण रोजगार मेलें तो नहीं हो सकते, लेकिन पोटर्ल बन सकता था। इसके साथ विदेशों में नौकरी प्राप्त करने में युवाओं को सहायात प्रदान करने के लिए विदेशी रोजगार निगम का नवीकरण करने की बात थी। विदेशों में दूर युवाओं को निजी क्षेत्र में प्रदेश में भी रोजगार नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एक बार फिर जम्मू एयरबेस के पास दिखा ड्रोन, जम्मू शहर में 90 जगहों पर बनेंगे ट्रैफिक बूथ समेत पढ़ें प्रदेश की पांच बड़ी खबरें


मार्च 2021 तक 79 हजार बेरोजगार युवा पंजीकृत
रोजगार विभाग के साथ मार्च 2021 तक 79061 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करवाया है। कश्मीर संभाग से 25262, जबकि जम्मू संभाग से 53798 युवा हैं। कश्मीर संभाग से 6390 स्नातक,3124 स्नातकोत्तर,  2199 डिग्री होल्डर, 1786 डिप्लोमा होल्ड़र है। वहीं जम्मू संभाग से 5625 स्नातक, 20898 स्नातकोत्तर, 1797 डिप्लोमा होल्डर, 2855 डिग्री होल्डर बेरोजगार युवाओं ने विभाग के साथ पंजीकरण व रोजगार के लिए आवेदन किया हैं। गौरतलब है विभाग के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य नहीं ऐसे में अधिकांश युवा विभाग से पंजीकृत नहीं होते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed